फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ghaziabad police reached Mail, arrested couple from Bagahi village

Deoria News: गाजियाबाद पुलिस पहुंची मईल, बगही गांव से दंपती को किया गिरफ्तार

Wed, 24 Jul 2024 03:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad police reached Mail, arrested couple from Bagahi village
- पॉस्को एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में हुई गिरफ्तारी, ले गई गाजियाबाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। गाजियाबाद पुलिस ने सोमवार की रात मईल पुलिस के सहयोग से बगही गांव में छापा मारकर दंपती को उठाकर अपने साथ गाजियाबाद ले गई। मईल थाना क्षेत्र के बगही निवासी दिलशाद उर्फ पप्पू गाजियाबाद के थाना इंद्रापुरम में रहता है। पुलिस के अनुसार वसीम पुत्र दिलशाद व उसकी बहन आसमीन पर पाॅक्सो एक्ट सहित गंंभीर धाराओं में केस दर्ज है। इसमें वसीम कई माह से जेल में है।

पुलिस के अनुसार मां इदन खातून उर्फ रुबीना अपने बेटों को जेल से छुड़ाने के लिए टोने टोटके के चक्कर में पड़कर गाजियाबाद के कनावनी से 20 जुलाई की रात रिंकू मेहता की छह माह की बेटी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने रविवार की रात इदन उर्फ रुबीना को गिरफ्तार कर बेटी को बरामद कर लिया। उसी मामले में गाजियाबाद के एसआई राजपाल सिंह सिपाहियों के साथ मईल थाने पहुंचे और मईल पुलिस के सहयोग से बगही में छापा मारकर आसमीन पुत्री दिलशाद और उसके पति धरमवीर को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

इस संबंध में मईल थाने के एसआई अरविंद कुमार ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस पॉक्सो एक्ट के मामले में दंपती को गिरफ्तार कर गाजियाबाद ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed