फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Get your animals' health checked and treated

Deoria News: पशुओं की स्वास्थ्य जांच करा इलाज भी कराएं

Fri, 17 Jan 2025 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 17 Jan 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Get your animals' health checked and treated
देसही देवरिया। गो सेवा आयोग लखनऊ के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने बृहस्पतिवार को गो-आश्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्हाेंने पशुओं को हरा चारा खिलाया। उन्होंने निराश्रित पशुओं के ठीक ढंग से रख-रखाव, स्वास्थ्य और उनके खान-पान आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन

बैतालपुर विकास खंड क्षेत्र के बलटिकरा गांव स्थित गो आश्रय केंद्र पर आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह पहुंचे। यहां 38 गोवंश मिले। उन्होंने कहा कि समय-समय पर डाक्टरों की तरफ से पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण व इलाज होना चाहिए। क्षेत्र में जो पशु निराश्रित हैं, उन्हें यहां आश्रय दिया जाय। इसके बाद वह तरकुलवा विकास खंड क्षेत्र के सोनहुला रामनगर पहुंचे। वहां 80 पशु थे। पिपरपाती और पिपरा चंद्रभान गो आश्रय केंद्रों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार वैश्य, बीडीओ राजेश बहादुर सिंह, भोलू राय, तरकुलवा बीडीओ अरुण कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों को गोबर की खाद उपयोग के लिए करें प्रेरित : गो सेवा आयोग लखनऊ के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने मौजूद अधिकारियों से कहा कि गांवों में जाकर किसानों को इस बात के लिए जागरूक करें कि वह खेतों में गोबर और बायो खाद का अधिक से अधिक प्रयोग करें। उर्वरा शक्ति क्षीण नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed