फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   General category voters can ensure victory

Deoria News: भलुअनी नगर पंचायत अध्यक्ष की जीत सुनिश्चित कर सकते हैं सामान्य वर्ग के मतदाता

Sun, 30 Apr 2023 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
General category voters can ensure victory
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज/भलुअनी। निकाय चुनाव में मतदाता खामोश हैं। भलुअनी में पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव कराया जा रहा है। लोग भाजपा-सपा और बसपा की सीधी टक्कर बता रहे हैं। चुनावी फैसले में सामान्य जाति-वर्ग के मतदाताओं की भूमिका अहम बताई जा रही है। निकाय चुनाव में त्रिकोणीय लड़ाई को लेकर मतदाताओं में असमंजस की स्थिति है।
चार मई को होने वाले मतदान की तिथि नजदीक होने के कारण चुनावी घमासान तेज हो गया है। नेता मंच से सब्जबाग दिखाने के साथ एक-दूसरे पर जुबानी तीर चला रहे हैं। ग्राम पंचायत के बाद पहली बार होने वाला नगर पंचायत चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। यहां भाजपा से जितेंद्र सागर, सपा से देवेश, बसपा से मीना देवी, कांग्रेस से भोला प्रसाद के अलावा अन्य पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार वोट सहेजने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

2011 के जनगणना के अनुसार नवीन टाउन एरिया की आबादी करीब 25000 है। यहां सबसे ज्यादा 56 फीसदी पिछड़ी, 18 फीसदी अनुसूचित, तीन प्रतिशत अनुसूचित जनजाति और 23 प्रतिशत सामान्य सहित अन्य वर्ग के लोग निवास करते हैं, जिसमें 19308 मतदाता हैं। लोगों के अनुसार यहां सबसे ज्यादा यादव, सैंथवार और दलित वर्ग की बाहुल्यता है, लेकिन चुनावी गुणा-गणित में सामान्य जाति-वर्ग के लोगों की अहम भूमिका माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed