{"_id":"6543f1a1f5eefa810a078ee7","slug":"gave-students-information-about-scout-song-rules-and-pledge-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-12029-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विद्यार्थियों को स्काउट गीत, नियम एवं प्रतिज्ञा की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विद्यार्थियों को स्काउट गीत, नियम एवं प्रतिज्ञा की जानकारी दी
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में स्काउट गाईड प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित छात्र।संवाद
-महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में प्रथम सोपान तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने इसका शुभारंभ किया। विद्यार्थियों को स्काउट प्रशिक्षक ऋतुराज, बृजेश कुमार सोनकर, शशि प्रकाश ने स्काउट गीत, नियम व प्रतिज्ञा के गुर सिखाए।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि व लेखाधिकारी अबरार अहमद, प्रबंधक लोकेश गोयल व प्रधानाचार्य गोपाल दत्त शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मौके पर प्रबंधक ने आगंतुकों का स्वागत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य रामायण यादव, विष्णु देव पांडेय, आशुतोष शाह, प्रधानाचार्य गीता देवी, अनुभा सिंह, प्रमोद सिंह, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।