फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gave money to sister's family, got no land or money

Deoria News: बहन के घरवालों को दी रकम, जमीन मिली न रुपये

Sun, 07 Jun 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 07 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Gave money to sister's family, got no land or money
बरियारपुर। चचेरी बहन बरियारपुर थाना क्षेत्र के धुसवा गांव की रहने वाली है, उसे जमीन खरीदने के लिए करीब दो वर्ष पहले 2.50 लाख रुपये और 2.53 लाख रुपये ऑनलाइन देने वाला युवक अब भटक रहा है। बहन के घरवाले न तो रुपये दे रहे हैं और न ही जमीन। पुलिस भी इसे दूसरे क्षेत्र का मामला कहकर टरका दे रही है। पीड़ित युवक बघौचघाट और बिहार के विजयीपुर थाने का चक्कर काटने को मजबूर है।
विज्ञापन

इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के माड़र घाट निवासी हरिनारायण शाह न्याय न मिलने की शिकायत कर रहा है।
विज्ञापन

हरिनारायण शाह का कहना है कि उन्होंने जब रुपये और जमीन के संबंध में जानकारी मांगी तो परिवार के लोगों ने फरवरी में लड़की की शादी का हवाला देते हुए मामला बाद में निपटाने का आश्वासन दिया। शादी के बाद अप्रैल में दोबारा संपर्क करने पर संबंधित लोगों ने रुपये लौटाने और जमीन देने से इन्कार कर दिया। लाठी-डंडा लेकर दौड़ाने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। एसओ बरियारपुर दीपक सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने अथवा मामले की जानकारी होने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed