{"_id":"69b1b399a7f9f2ad980facf0","slug":"gaurkoti-babutola-link-road-gets-approval-villagers-will-get-relief-during-rainy-season-deoria-news-c-208-1-deo1023-176745-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गौरकोठी–बाबूटोला संपर्क मार्ग को मिली मंजूरी, बरसात में ग्रामीणों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गौरकोठी–बाबूटोला संपर्क मार्ग को मिली मंजूरी, बरसात में ग्रामीणों को मिलेगी राहत
Wed, 11 Mar 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। विकास खंड रामपुर कारखाना क्षेत्र के गौरकोठी गांव से बाबू टोला तक संपर्क मार्ग निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा। मार्ग बनने से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी, खासकर बरसात के मौसम में होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी।
गौरकोठी से बाबू टोला तक संपर्क मार्ग बनने से शाहपुर पुरैनी, मलघोंटबिरैचा, भैसाडाबर सहित आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए आवागमन आसान हो जाएगा। बरसात के दिनों में कच्चे रास्ते और कीचड़ के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से छात्रों, किसानों और मरीजों को आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही गांवों के बीच संपर्क बेहतर होने से स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के माध्यम से सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और उम्मीद है कि जल्द ही बदहाल सड़क से बेहतर सड़क का लाभ मिल सकेगा ।