फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gauribazar: BJP's Pradeep defeated SP's Ishwar by 211 votes

गौरीबाजार: भाजपा के प्रदीप ने सपा के ईश्वर को 211 मतों से हराया

Sun, 14 May 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 14 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gauribazar: BJP's Pradeep defeated SP's Ishwar by 211 votes
गौरी बाजार। गौरी बाजार नगर पंचायत चुनाव अध्यक्ष की बाजी भाजपा ने जीत ली है। कांटे के मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप मद्धेशिया ने सपा प्रत्याशी ईश्वर चंद्र विद्यासागर जायसवाल को 211 मतों के अंतर से पराजित किया। नगर क्षेत्र के सभासदों के चुनाव में वार्ड संख्या एक चंद्रशेखर आजाद नगर से भाजपा के संजय कुमार, वार्ड संख्या दो उद्योग नगर से निर्दल प्रत्याशी रीता देवी पत्नी मैनेजर कनौजिया, वार्ड नंबर तीन बैंक रोड से निर्दल प्रत्याशी फातिमा खातून पत्नी मुमताज अहमद, वार्ड नंबर चार नई बाजार से भाजपा प्रत्याशी अवध किशोर पांडेय उर्फ हुड्डू बाबा, वार्ड पांच धर्मशाला बाजार से भाजपा के सत्यम जायसवाल, वार्ड संख्या छह पुरानी बाजार से सपा की रजिया खातून, वार्ड सात से सपा की सुमन देवी, वार्ड संख्या आठ गोलघर से सपा के नितेश मद्धेशिया, वार्ड संख्या नौ गौरी बाजार दक्षिणी से भाजपा के सत्यवान, वार्ड संख्या दस किसान नगर से रिंकू देवी तथा वार्ड संख्या ग्यारह शिवनगर से संजीव गुप्ता अपने प्रतिद्वंद्वियों से कांटे के मुकाबले में विजय दर्ज करा कर नगर पंचायत के सभासद चुने गए। वार्ड संख्या एक, तीन, आठ तथा वार्ड संख्या 10 के पूर्व सभासदों अथवा उनके निकट संबंधियों ने लगातार दूसरी बार नगर पंचायत के चुनाव में विजय दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed