फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gas cylinder now in plastic body

Deoria News: अब प्लास्टिक बॉडी में गैस सिलिंडर

Thu, 08 Oct 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 08 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinder now in plastic body
देवरिया। समय के साथ रसोई गैस सिलिंडरों के आकार-प्रकार में परिवर्तन हो रहा है। पेट्रोलियम कंपनी बीपीसीएल ने 10 किलोग्राम का जो नया सिलिंडर लॉन्च किया है, वह लोहे का नहीं बल्कि प्लास्टिक बॉडी में है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक तो इसका वजन काफी हल्का है, दूसरे यह आग लगने पर फटेगा नहीं बल्कि पिघल जाएगा। अभी जो सिलिंडर बाजार में चलन में है वह 14.2 किलोग्राम वजनी लोहे का होता है। गैस भरने पर इसका वजन करीब 30 किलोग्राम हो जाता है। लोहे में जंग लगने की वजह से किचन के फर्श पर इसका दाग भी पड़ जाता है। अब इसकी जगह जो नया सिलिंडर आया है, वह वजन में काफी हल्का है। इसे फर्श पर रखने पर कोई दाग-धब्बा नहीं लगेगा। मजबूत प्लास्टिक होने की वजह से यह उच्च दाब और आग की लपटों को भी झेलने में सक्षम है। अत्यधिक तीव्र आग लगने पर पुराने सिलेंडरों की तरह इसमें ब्लास्ट नहीं होगा। इस वजह से सिलिंडर फटने से होने हादसे भी नहीं होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed