{"_id":"6560f3df24196c958b097b84","slug":"gantha-boasted-by-calling-himself-the-pro-of-the-minister-the-matter-reached-the-police-but-it-backfired-deoria-news-c-208-1-deo1003-13664-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खुद को मंत्री का पीआरओ बताकर गांठा रौब, पुलिस तक पहुंचा मामला तो आया बैकफुट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खुद को मंत्री का पीआरओ बताकर गांठा रौब, पुलिस तक पहुंचा मामला तो आया बैकफुट पर
Sat, 25 Nov 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। खुद को प्रदेश सरकार के एक मंत्री का पीआरओ बताकर भाजपा के एक नेता से रौब गांठने वाला व्यक्ति जब कोतवाली पहुंचा तो खाकी के सामने उसकी सीट्टी-पिट्टी गुम हो गई। वह बैकफुट पर आ गया और सफाई देने लगा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में सुलह-समझाैता हो गया।
भटनी थाना क्षेत्र के घाटी निवासी भाजपा नेता आशुतोष राय शहर के न्यू कालोनी में एक मांगलिक कार्यक्रम में 21 नवंबर को शामिल हाेने आए थे। शहर का एक व्यक्ति खुद को प्रदेश सरकार के एक मंत्री का पीआरओ बताते हुए भाजपा नेता धौंस जमाने लगा और भला-बुरा कहा। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी भी दी। इससे मांगलिक कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। भाजपा नेता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस खुद को मंत्री का पीआरओ बताने वाले को कोतवाली ले आई। शुक्रवार को पुलिस के सामने पड़ते ही खुद को मंत्री का पीआरओ बता रौब गांठने वाले की बोलती बंद हो गई। इस दौरान कोतवाली में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लग गया। पुलिस के सामने दोनों पक्ष आपस में सुलह-समझौता किया। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों लोगों के बीच आपसी विवाद है। तहरीर पड़ी थी। कोतवाली में बुलाकर सुलह-समझौता करा दिया गया है।