{"_id":"65fc9104a129ca333c021dd4","slug":"gangster-on-4-deoria-news-c-208-1-deo1004-121874-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चार पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चार पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई
Fri, 22 Mar 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 22 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर व संतकबीर नगर निवासी बताए जा रहे दोनों पशु तस्कर
वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य जिले तो एक बिहार प्रांत के सिवान का
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार गुर्गों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
पुलिस ने कोतवाली के खरजरवा निवासी शिवा गोंड उर्फ बादल पुत्र अमरनाथ गोंड, किशन कुमार गोंड पुत्र अमला कुमार गोंड, बनकटा थाना क्षेत्र के अघांव गांव निवासी सुनील कुमार राजभर पुत्र रामछबिला राजभर, बिहार प्रांत के सिवान के कबीरपुर के गोलू राजभर पुत्र धनेश राजभर के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, चारों का एक संगठित गिरोह है। इन सभी ने अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए गैंग बनाए हैं। बाइकों की चोरी करना इनका पेशा है। इसलिए इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसी तरह बरियारपुर पुलिस ने दो तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष बरियारपुर ने बताया कि शातिर बदमाश गोरखपुर के बेलघाट थाने के जैती निवासी विकास मिश्रा पुत्र दीपक मिश्रा और संतकबीर नगर जिले के घनघटा थाने के हकीमपुर निवासी छट्ठू पुत्र स्व. बदलू एक संगठित गिरोह के गुर्गे हैं। ये सभी गैंग बनाकर गोवंशीय पशुओं व मादक पदार्थों की अवैध तस्करी करते हैं। पुलिस इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।