{"_id":"69083eb473eac2f724060fea","slug":"gangster-attempts-escape-from-police-custody-in-deoria-snatches-inspector-s-pistol-injured-in-encounter-2025-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया एनकाउंटर: गैंगस्टर ने पेट दर्द का बहाना बनाकर छीनी दरोगा की पिस्टल, पुलिस ने पैर में गोली मार कर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया एनकाउंटर: गैंगस्टर ने पेट दर्द का बहाना बनाकर छीनी दरोगा की पिस्टल, पुलिस ने पैर में गोली मार कर दबोचा
Mon, 03 Nov 2025 11:03 AM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:03 AM IST
सार
मौका पाते ही अभियुक्त राजेश यादव ने दरोगा धर्मेन्द्र मिश्र की सरकारी पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और तत्काल विशेष टीमों का गठन कर फरार अपराधी का पीछा शुरू किया गया।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल गैंगस्टर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पुलिस ने अपराध नियंत्रण के अपने अभियान में आज एक बड़ी सफलता हासिल की है। सलेमपुर थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक कुख्यात अपराधी राजेश यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी ने पेट दर्द का बहाना बनाकर अस्पताल जाते समय एक दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
लार थाने में गैंगस्टर एक्ट में वांछित थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी राजेश यादव पुत्र मुन्नर यादव को पहले गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद आरोपी ने अचानक पेट में तेज दर्द का बहाना बनाया। हालत की गंभीरता को देखते हुए, दरोगा धर्मेन्द्र मिश्र और दो कांस्टेबलों के साथ उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर ले जाया जा रहा था।
इसी दौरान, मौका पाते ही अभियुक्त राजेश यादव ने धर्मेन्द्र मिश्र की सरकारी पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और तत्काल विशेष टीमों का गठन कर फरार अपराधी का पीछा शुरू किया गया।

पुलिस ने आरोपी को चकरवा बहोरदास मार्ग के पास घेर लिया। दोनों ओर से हुई जवाबी फायरिंग में, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर राजेश यादव के दाहिने पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया और दोबारा धर दबोचा। उसके पास से पुलिस ने लूटी गई 01 अदद सरकारी पिस्टल 9 एमएम एक खोखा कारतूस और 7 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं।
अपराधी को तुरंत इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उसके विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम और गैंगस्टर अधिनियम जैसे संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। अपार पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गैंगस्टर राजेश यादव पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहा था। उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है उसके पैर में गोली लगी है।