फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   gangrape accuse arrested

गैंगरेप का एक आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Wed, 28 Aug 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
gangrape accuse arrested
गैंगरेप का एक आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक गांव में 14 अप्रैल को हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर कोतवाली के एक गांव में किशोरी से गैंगरेप के एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला 14 अप्रैल का है। पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सदर कोतवाली के एक गांव निवासी किशोरी 14 अप्रैल की रात गांव के बाहर गई थी। इसी दौरान तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और एक खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने परिवारवालों को पूरी जानकारी दी। पीड़ित किशोरी की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया। मजिस्ट्रेट के सामने कलमबंद बयान में किशोरी ने दुष्कर्म की बात बताई। मजिस्ट्रेट के आदेश पर कराए गए मेडिकल परीक्षण में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस ने मामले में गोविंदपुर गांव के मंगेश, अजीत और विकास के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ा ली। बुधवार की सुबह सदर कोतवाली के एसएसआई मनोज कुमार को सूचना मिली कि मंगेश कहीं भागने की फिराक में है। वे एसआई अंजनी कुमार यादव, कांस्टेबल भुवनेश और अजय के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। सभी ने मिलकर पश्चिमी छोर पर ट्रेन के इंतजार में खड़े मंगेश को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर उसे जेल भेज दिया गया। सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि किशोरी से गैंगरेप के एक आरोपी को जेल भेज दिया है। फरार चल रहे दोनों आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed