फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ganga president elected in Ramprasad and Aghaila

Deoria News: खुखुंदू में रामप्रसाद और अघैला में गंगा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

Sun, 19 Mar 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 19 Mar 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ganga president elected in Ramprasad and Aghaila
गहमागहमी के बीच साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष पद का हुआ चुनाव
विज्ञापन

फोटो समाचार-19डीईओ 131
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। तहसील क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों पर रविवार को गहमागहमी के बीच अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। निर्वाचित पदाधिकारियों को आरओ ने प्रमाणपत्र दिया। सुरक्षा इंतजाम को लेकर चुनाव स्थलों पर पुलिस की तैनाती की गई थी। कपरवार साधन सहकारी समिति पर निर्वाचन अधिकारी और बाढ़ खंड विभाग के जेई अवेधश कुमार और सचिव शिवसहाय पांडेय के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें मुक्तिपथ के संस्थापक जयप्रकाश मिश्र, बारा दीक्षित में मारकंडेय सिंह, पिपरा कोट में रघुनाथ दूबे, करायल शुक्ल में किरण शंकर शुक्ल, बहसुआं में देवानंद तिवारी, महेन में कमलेश दूबे, लवरछी में अमित दीक्षित, बड़का गांव में अखिलेश पाठक, खड़ेसर में रामछबीला पांडेय, कुरह परसियां आशा देवी, परसियां देवार में अशोक यादव, मदनपुर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य कामिल शेख निर्वाचित किए गए। विजेता प्रत्याशियों को सभी ने फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया। प्रत्याशियों के निर्वाचित किए जाने पर डबलू शेख, कृष्ण गोंड़, हंसनाथ यादव, जयनारायण मिश्र, रामचंद्र पांडेय, अयोध्या नाथ सिंह, चंद्रभान लाल श्रीवास्तव और हरिशंकर सिंह आदि ने हर्ष जताया है।

साधन सहकारी समिति खुखुंदू और अघैला परसिया समिति में हुआ चुनाव
फोटो समाचार...
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। यहां के साधन सहकारी समिति पर रविवार को अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें स्थानीय गांव निवासी रामप्रसाद राय को प्रबंध कमेटी के सदस्यों की सहमति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उधर, अघैला परसिया में गंगा सिंह कुशवाहा को भी निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। सदस्यों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

चुनाव निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार और सचिव अरविंद सिंह की देखरेख में चुनाव कराया गया। प्रबंध कमेटी के सदस्यों ने अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पांच दिन पूर्व हुए प्रबंध कमेटी के चुनाव में भी नौ सदस्य निर्विरोध चुने गए थे। जबकि अघैला परसिया में राकेश सिंह चुनाव निर्वाचन अधिकारी और सचिव प्रभुनाथ कुशवाहा की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष रामप्रसाद राय ने कहा कि पूरी इमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करुंगा। मेरा प्रयास रहेगा कि समिति से मिलने वाली सुविधाएं क्षेत्र के हर किसानों तक पहुंचे। स्वागत करने वालों में पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण दीक्षित, मैनुद्दीन शेख, बृजनाथ, सीताराम, कमलेश राय, अरविंद राय, राजेश कुशवाहा, अशोक राय, देवब्रत, हरेंद्र राय,संकरेश राय, गुड्डू सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाटपार रानी में धर्मेंद्र सिंह अध्यक्ष व संजय उपाध्यक्ष निर्वाचित
भाटपार रानी/ सोहनपुर। विकासखंड के 10 साधन सहकारी समितियों में नौ सहकारी समितियों पर अध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। केवल कुकुर घाटी साधन सहकारी समिति पर तकनीकी कारणों से चुनाव नहीं हो सका। समितियों पर तैनात चुनाव अधिकारियों के अनुसार साधन सहकारी समिति भाटपार रानी में अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र सिंह तथा उपाध्यक्ष पद पर संजय जायसवाल, टीकमपार में अध्यक्ष कलावती देवी उपाध्यक्ष हीरामती देवी, नोनार पांडेय में अध्यक्ष राजेंद्र राय, उपाध्यक्ष मनन यादव, भठवा तिवारी में अध्यक्ष मंगल शाही, खामपार में काली मिश्र, बहियारी बघेल में मुन्ना यादव, भिंगारी बाजार में रविंद्र शाही, कोड़रा में विजय शंकर मिश्र तथा सुरजीपुर में व्यास तिवारी को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावे बनकटा विकासखंड के सोहनपुर में ध्रुव सिंह को अध्यक्ष तथा मकसूदन राय को उपाध्यक्ष चुना गया। चुने हुए पदाधिकारियों को समिति के सदस्यों ने बधाई दी है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed