{"_id":"69e277e2461715c346073dfa","slug":"gang-rape-victims-statement-recorded-in-court-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-179641-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का कोर्ट में दर्ज हुआ बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का कोर्ट में दर्ज हुआ बयान
Fri, 17 Apr 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। देवर के साथ कार से गांव जा रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार छापा मार रही है। वहीं शुक्रवार को पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ 29 मार्च की रात में छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद गहने भी लूट लिए थे। महिला घटना के समय गांव के रिश्ते के देवर के साथ देर रात कार से देवरिया शहर से घर लौट रही थी। पुलिस ने इस मामले में 11 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज करते हुए छह में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। एक आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
पीड़िता ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसे असलहा और चाकू दिखाकर धमकी दी थी कि अगर इसकी शिकायत किसी से करती है तो उसकी हत्या हो जाएगी।
विज्ञापन
साहस जुटाकर जब कोतवाली पुलिस के पास पहुंची तो कार्रवाई के बजाय मामले को रफा-दफा कराने का प्रयास किया गया। इसके बाद उसने तत्कालीन एसपी संजीव सुमन से 10 अप्रैल को मिलकर घटना की जानकारी दी।
एसपी के निर्देश पर 11 अप्रैल की रात में आनन-फानन आरोपी अंबुज, दिलीप, मानवेंद्र, मोनू, बृजेश और दिव्यांशु के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, बलवा, धमकी सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें से अंबुज, दिलीप, मानवेंद्र, मोनू और बृजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।