{"_id":"57f148554f1c1bce4b575294","slug":"gandhi-shastri-janti-celebrated-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई
देवरिया/ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
गांधी जयंती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई। स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए लोगों ने सार्वजनिक जगहों की साफ सफाई की। साथ ही स्वच्छता का शपथ लिया।
कलेक्ट्रेट में डीएम अनिता श्रीवास्तव ने श्रद्धांजलि देने के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके आश्रितों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि बापू के जीवन आदर्शों को अपने जीवन में चरितार्थ करना चाहिए। उनके आदर्शों के अनुरूप अपने कार्य दायित्व का निर्वहन करना चाहिए।
अहिंसा, सत्याग्रह के बलबूते आजादी दिलाई। एडीएम वित्त एवं राजस्व बच्चा लाल, एडीएम प्रशासन बीके दोहरे, राम निवास पांडेय ने भी अपनी बातें रखी। डीएम ने सीतापुर आंख अस्पताल में अंधता निवारण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गांधी आश्रम में डीएम ने चरखा चलाया और पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन
उन्होंने खादी को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। इस दौरान मनोज तिवारी, प्रेमनारायण, राकेश शर्मा, गिरजाशंकर यादव, ओमप्रकाश तिवारी, सच्चिदानंद राय, कौशल मिश्र, शीतल शर्मा, दिवाकर शुक्ल, योगेंद्र आदि रहे। सदर तहसील में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम सचिन सिंह, तहसीलदार प्रमोद कुमार, नायब तहसीलदार गण आरएस दुबे और धर्मवीर भारती के अलावा नर्वदा चौहान, मुहम्मद जुमादीन, नागेश पति त्रिपाठी, बृजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की ओर से गांधी जयंती मनाई गई। इस दौरान अध्यक्ष बृजबांके तिवारी, महासचिव ललित नारायण पांडेय, महेश कुशवाहा, जयप्रकाश, सुरेंद्र कुशवाहा, सुनीत कुमार, केके सिंह, मोहन कुशवाहा आदि मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष अलका सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। देवरिया कसया सहकारी बैंक में कार्यवाहक अध्यक्ष अनूप यादव ने दोनों महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
श्री रामलीला समिति ने जिला चिकित्सालय में मरीजों के बीच फल का वितरण किया। इस दौरान अध्यक्ष अरुण बरनवाल, निखिल सोनी, विनय बरनवाल, सुबाष मद्धेशिया, हीरालाल, अटल बरनवाल आदि मौजूद रहे। रोटरी क्लब देवरिया की ओर से राजकीय बाल सदन के बच्चों में फल बांटे गए। इस मौके पर अध्यक्ष कुंवर विजय सिंह, अनिल जायसवाल, अरूण बर्नवाल, राजेंद्र जायसवाल, उपेंद्र शाही आदि मौजूद रहे।