फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fungal infection increased due to changing weather, people suffering from ear disease

Deoria News: मौसम बदलने से फंगल इंफेक्शन बढ़ा, कान की बीमारी से पीड़ित हो रहे लोग

Thu, 03 Aug 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 03 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Fungal infection increased due to changing weather, people suffering from ear disease
देवरिया। मौसम में बदलाव के कारण फंगल इंफेक्शन बढ़ा है। लोग कान की चपेट आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में हर रोज कान में दर्द, खुजली सहित अन्य बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कान को लेकर सतर्क रहने की जरूर है। लापरवाही से दिक्कत बढ़ सकती है। डॉक्टर दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में विभिन्न तरह के संक्रमण बढ़ जाते हैं। लापरवाही और साफ-सफाई पर ध्यान न देने से लोग इस बीमारी से पीड़ित हो जा रहे हैं। कान में दर्द, खुजली, बहने की परेशानी हो रही है। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 60 से 70 मरीज पीड़ित पहुंच रहे हैं। मंगलवार को 180 तथा सोमवार को करीब 165 मरीजों में 50 प्रतिशत से अधिक इस बीमारी से पीड़ित मरीज रहे हैं। इसमें बच्चे और युवाओं की संख्या अधिक होती है। कान में गंदा पानी जाने, गंदगी होने से दिक्कत हो रही है। इसमें थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

-----------------
संक्रमण के लक्षण
- कान में दर्द
- कान में खुजली होना
- कान बंद हो जाना
- कान बहना
---------------
ये बरतें सावधानी
- कान में गंदा पानी न जाए
- स्वीमिंग पूल में स्नान करने जाने से पहले इयर प्लग लगाएं
- तालाब, पोखरे में नहाने से बचें
- कान में तेल न डालें
- स्वयं कान की सफाई न करें
------------
बारिश के बाद उमस भरी गर्मी में फंगस का इंफेक्शन तेजी से बढ़ता है। इसके चलते कान में ओटोमाइक्रोसिस लग जाता है। कान में दर्द, सुनाई कम देना, खुजली की दिक्कत होती है। कान में पानी जाने से परेशानी होती है। कान का पर्दा फटा है तो उसका उचित इलाज कराएं। कान में ज्यादा फंगस लग जाने से कान के पर्दे के खराब होने की आशंका रहती है। डॉक्टर को दिखाने के बाद ही कान साफ कराना चाहिए। कान की बीमारी को लेकर सतर्क रहें। कोई परेशानी हो तो लापरवाही न करें, डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. डीएस सिंह, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed