फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fruts srve to student every thrasday in school

सोमवार के अलावा माह के अंतिम गुरुवार को भी छात्रों को मिलेगा फल

Sat, 20 Jul 2019 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
fruts srve to student every thrasday in school
सोमवार के अलावा माह के अंतिम गुरुवार को भी छात्रों को मिलेगा फल
विज्ञापन

देवरिया। मिड डे मील के अंतर्गत जिले के छात्रों को अब सोमवार के अलावा महीने के अंतिम गुरुवार को भी ताजे एवं मौसमी फल खाने को मिलेगा। इसके लिए फ्लैक्सी फल फंड नाम से अलग से धन जारी किया जाएगा। इसमें प्रति छात्र पर चार रुपये खर्च किए जाएंगे। मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के निदेशक विजय किरन आनंद ने डीएम को पत्र भेज जिले में इस योजना के बेहतर संचालन की व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया है।

केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से मिड डे मील के साप्ताहिक मैन्यू में अतिरिक्त पोषक तत्व उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से सत्र 2019-20 में सप्ताह में एक दिन ताजा एवं मौसमी फल उपलब्ध कराने के लिए फ्लैक्सी फल फंड की स्थापना की है। इसके अंतर्गत प्रदेश के हर जिले के स्कूलों में छात्रों को फल वितरण के लिए धन उपलब्ध कराया जाएगा। इस मद की धनराशि मध्यान्ह भोजन निधि में ही भेजी जाएगी। माह जुलाई के अंतिम गुरुवार से ही यह योजना लागू की जाएगी। 10 माह तक चलने वाली इस योजना में अगर किसी माह में अंतिम बृहस्पतिवार को अवकाश पड़ता है तो छात्रों को अगले शिक्षण दिवस में फल वितरित किया जाएगा। छात्रों को स्थानीय स्तर पर फल क्रय कर सुबह स्कूल आते ही मार्निंग स्नैक के रुप में अच्छी तरह धोकर ही देना होगा। इसमें कटे या बासी सड़े- गले फल वितरित नहीं किए जाएंगे। फल का वजन एवं आकार औसत होना चाहिए यानि फल औसत आकार से छोटा है तो उस फल की संख्या बढ़ानी होगी। मिड डे मील के जिला समन्वयक डीपी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जनपद के 2668 स्कूलों, मदरसों एवं इंटर कॉलेज के छात्रों को दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाता है। पहले छात्रों को सोमवार को ही फल मिलता था। अब माह के अंतिम गुरुवार को भी उन्हें ताजे फल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed