फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   froud,case

मामा-भांजे पर ठगी का केस दर्ज

Sun, 05 Jan 2020 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
froud,case
नोएडा में फ्लैट दिलाने को लिए हैं 20 लाख रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नोएडा में फ्लैट दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी करने वाले मामा-भांजे के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया है। एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सदर कोतवाली के कतरारी गांव निवासी विश्वजीत मिश्र मेडिकल अंतिम वर्ष के छात्र हैं। एसपी को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने कहा है कि 29 अप्रैल 2017 को फ्लैट खरीदने के लिए सलेमपुर कोतवाली के मधवापुर निवासी सौरभ पांडेय से बात हुई। उसने कहा कि मेरे मामा सतीश चंद्र पांडेय निवासी इसारो, मईल नोएडा में फ्लैट दिलवा देंगे। विश्वजीत का कहना है कि नोएडा में सतीश के आवास पर अपने मित्र सुधेनी शर्मा और श्रीवास वाहिम्भ को लेकर गया। उन्होंने अच्छे लोकेशन पर फ्लैट दिलाने को कहा। टोकन मनी के रूप में उन्होंने 20 लाख रुपये मांगा। दोनों लोगों के खाते में 10-10 लाख रुपये भेज दिया। इसके बाद वह आज-कल में फ्लैट दिलाने की बात कहते रहे। जब काफी दिन बीत गया तो दोनों दोस्तों ने दबाव बनाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने केस दर्ज करने के आदेश दिए। एसपी के आदेश पर सदर कोवताली पुलिस ने रविवार को मामा सतीश चंद्र पांडेय और भांजे सौरभ पांडेय के खिलाफ 20 लाख की ठगी का मामला दर्ज किया है। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed