फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   From homes to establishments, the divine architect is worshipped.

Deoria News: घर से लेकर प्रतिष्ठानों तक पूजे गए देवशिल्पी

Thu, 18 Sep 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
From homes to establishments, the divine architect is worshipped.
नगरपालिका परिषद के जलकल कांप्लेक्स में विश्वकर्मा जयंती पर पूजन अर्चन करते ईओ संजय तिवारी,
संवादन न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। गांव से लेकर शहर तक विश्वकर्मा पूजा की धूम रही। बुधवार को सरकारी विभागों और प्रतिष्ठानों समेत शहर की विभिन्न दुकानों में मूर्तियां रखकर देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की हर्षोल्लास से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान कारीगरों ने पूजा करने के बाद अपनी दुकानें बंद बंद रखीं।
रेलवे स्टेशन परिसर स्थित निर्माणाधीन भवन में भगवान विश्वकर्मा की झांकी सजाई गई। सुबह 10 बजे स्टेशन अधीक्षक संदीप भटनागर कर्मचारियों संग पहुंचे और भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति पर माला और पुष्प चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। जलकल रोड स्थित नगरपालिका कार्यालय में भी मूर्ति स्थापना कर पूजा की गई। इस दौरान तोरण-पताका और झालरों से भव्य सजावट की गई थी।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी कर्ममारियों संग पहुंचे और मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारी और पूजा-अर्चन किया। इसके बाद वहां आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लिपिक पुरुषोत्तम सिंह, काशीनाथ पांडेय, शिवप्रताप सिंह, सुभाष सिंह, रवि पटवा, ओमप्रकाश सिंह, धनंजय यादव, अतुलन पांडेय, प्रभाकर मणि त्रिपाठी रहे।
पूजा के लिए दिन भर लोगों के आने-जाने का क्रम जारी रहा। परिवहन निगम डिपो के वर्कशाप में कर्मचारियों ने अपने उपकरणों की साफ-सफाई की। इस दौरान खड़ी बसों की धुलाई की गई। इसके पश्चात परिसर स्थित मंदिर में कर्मचारियों संग एआएम कपिलदेव प्रसाद ने पूजा और आरती कर भगवान को भोग लगाया और प्रसाद का वितरण किया गया।

अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वावधान में परशुराम चौक स्थित अन्नपूर्णा स्थली में भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पंडित उदयभार शास्त्री ने यजमान मुन्नीलाल शर्मा, सुवावती देवी द्वारा वैदिक मंत्रों से पूजा-अर्चन कराया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। भगवान जयकारे से माहौल भक्तिमय रहा। इस दौरान अजय, राजकुमार, विनोद, चंद्रभान, अनिल, बाबूलाल विश्वकर्मा, प्रभुनाथ, रविंद्र, श्रीनिवास विश्वकर्मा, सतीश श्यामानंद, नामवरन विश्वकर्मा, वासुदेव वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed