{"_id":"57d19f454f1c1ba83031a826","slug":"free-society-is-the-dream-of-making-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब मुक्त समाज बनाने का है सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब मुक्त समाज बनाने का है सपना
देवरिया
Updated Thu, 08 Sep 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
पथरदेवा से जनता दल (यू) रथयात्रा को सांसद आरसीपी सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौचघाट। पथरदेवा में जनता दल यू के जनसंदेश रथ को गुुरुवार को बिहार से राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संदेशों को मंडल भर में जन-जन तक पहुंचाएगा।
राज्यसभा सदस्य ने कहा कि ‘संघ मुक्त भारत और शराब मुक्त समाज’ का निर्माण कराना सपना है। इसकी शुरुआत बिहार से हो चुकी है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जोरदार हमला बोला। संघ एक ऐसा संगठन है जो देश में उन्माद फैलाने और समाज को बांटने का काम करता है। कभी गोवंश, भारत माता तो कभी घर वापसी का मुद्दा उठाकर माहौल खराब करता है।
ऐसी विचारधारा का हम विरोध करते हैं। भाजपा इसी विचारधारा पर काम करती है। उन्होंने राहुल गांधी की किसान यात्रा पर तंज कसा कि जब प्रदेश में बिजली ही नहीं मिल रही है तो बिल हाफ करने की बात कहां से आई। कांग्रेस ने देश को 70 साल तक लूटा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन सभी घरों में दारू मिलेगा।
विज्ञापन
जबसे बिहार में शराब बंद हुआ है अपराध और महिलाओं के साथ अत्याचार कम हो गए हैं। मार्ग दुर्घटनाएं कम हो गई हैं। हम चाहते हैं कि यूपी में भी शराब बंद हो। इस मौके पर विधायक नंदकिशोर सिंह, अनिल सिंह, रवींद्र सिंह, सज्जन गुप्ता, डॉ. प्रमोद, अंजनी सिंह, मथुरा भाई पटेल आदि मौजूद रहे।