{"_id":"6419f77c1f9644a7e9070b34","slug":"fraudsters-withdraw-25-thousand-from-womans-account-deoria-news-c-7-1-93867-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जालसाजों ने महिला के खाते से निकाले 25 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जालसाजों ने महिला के खाते से निकाले 25 हजार
Tue, 21 Mar 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरहेचौरा गांव की रहने वाली पीड़ित के पीएनबी के खाते से हुई जालसाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। भरहेचौरा गांव की रहने वाली एक महिला के खाते से जालसाजों ने 25 हजार रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ित महिला थाने और साइबर सेल का चक्कर लगा रही है। आरोपियों ने यूपीआई पर महिला का मोबाइल नंबर भी बदल दिया है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। भरहेचौरा गांव निवासी अनीता देवी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। उनका नगर के पीएनबी में खाता है। जालसाजों ने फरवरी में यूपीआई से पांच बार में 25 हजार रुपये निकाल लिए। महिला को इसकी जानकारी न हो इसके लिए आरोपियों ने पहले उसका मोबाइल नंबर जिओ में पोर्ट किया फिर निकासी का मैसेज अपने मोबाइल पर मंगा लिया। पीड़ित महिला होली की खरीदारी के लिए बैंक में रकम निकालने पहुंची तो रुपये गायब मिले। तभी से वह थाने और साइबर सेल का चक्कर लगा रही है। एसओ श्यामानंद राय ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।