{"_id":"63066b8c27a2751ba86d159a","slug":"fraud-of-27-lakhs-deoria-news-gkp448114892","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria: छह युवकों से 27 लाख लेकर दे दिया फर्जी नियुक्ति पत्र, बेरोजगारों से रकम लेने वाला जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria: छह युवकों से 27 लाख लेकर दे दिया फर्जी नियुक्ति पत्र, बेरोजगारों से रकम लेने वाला जालसाज गिरफ्तार
Thu, 25 Aug 2022 10:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:45 AM IST
सार
एकौना थानाध्यक्ष बीबी राजभर ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सभी प्रपत्रों की जांच होगी। सीओ जिलाजीत ने कहा कि मामला जालसाजी का लग रहा है। पुलिस गहनता से जांचकर पूरे रैकेट का पर्दाफाश करेगी।
विज्ञापन
आरोपी रामानंद
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर बुधवार को बेरोजगार युवकों से रकम ऐंठने का मामला प्रकाश में आया है। जालसाज ने एकौना और रुद्रपुर थाना क्षेत्रों के छह युवकों से सेना में नौकरी दिलाने के लिए 27 लाख रुपये ले लिया। उसने प्रत्येक युवक से 4.50 लाख रुपये वसूलकर डाक से फर्जी नियुक्तिपत्र भेज दिया। इस्टर्न कमान कोलकाता से आया नियुक्तिपत्र फर्जी निकलने पर युवकोें के होश उड़ गए। जालसाजों का मास्टर माइंड झारखंड के रांची में बैठ कर रैकेट चला रहा है।
विज्ञापन
जालसाजी के शिकार युवकों ने गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के चाड़ी गांव निवासी जालसाज को एकौना पुलिस के हवाले कर दिया है। एकौना पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जालसाजी के शिकार एकौना थाना के भलउर गांव निवासी सोनू शर्मा, नरायनपुर के ओम राव, डहरौली के प्रद्युम्न गुप्ता, छपरा बुजुर्ग के समर निषाद, रुद्रपुर थाना क्षेत्र के भरोहिया गांव के रामभुआल और माझा भीमसेन के रजवंत कुमार ने बताया कि उन्हें सेना के ईएमई कोर में स्टोरकीपर की नौकरी दिलाने के लिए गोला थाना क्षेत्र का चाड़ी गांव के रहने वाले रामानंद प्रसाद ने अपने झांसे में ले लिया। उसने अपने एक रिश्तेदार की मदद से उन्हें झारखंड के रांची ले जाकर अभय प्रताप सिंह से मिलवाया।
विज्ञापन
अभय प्रताप ने अपने प्रभाव से उनका मेडिकल आदि करवा कर पूरी तरह संतुष्ट कर दिया। मेडिकल के दौरान सेना की वर्दी में कई जवान मौजूद रहे। जालसाजों ने ऐसा वातावरण तैयार कर दिया कि सभी युवक उनकी जाल में फंस गए। उन्होंने उनसे रकम लेने के बाद डाक से सेना के लेटर पैड पर उनके घर के पते पर नियुक्तिपत्र भेज दिया। जालसाजों ने उन्हें चरित्र प्रमाणपत्र बनवाकर कोलक ाता स्थित पूर्वी कमान में कार्यभार करने को कहा। वहां पहुंचकर युवकों ने जब सेना के अधिकारियों से बात की तो नियुक्ति पत्र फर्जी निकला।
रकम गवा कर घर लौटे युवकों ने लोकल जालसाज को चरित्र प्रमाणपत्र बनवाने के लिए और रकम देने की लालच लेकर अपने गांव नरायनपुर बुलाया। उन्होंने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। अब एकौना पुलिस पकड़े गए जालसाज से पूछताछ कर रही है। इस बाबत एकौना थानाध्यक्ष बीबी राजभर ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सभी प्रपत्रों की जांच होगी। सीओ जिलाजीत ने कहा कि मामला जालसाजी का लग रहा है। पुलिस गहनता से जांचकर पूरे रैकेट का पर्दाफाश करेगी।