फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fraud of 10 lakh

Deoria News: बेटी की शादी करने आए जालसाजों ने झांसा देकर ठगे थे साढ़े दस लाख

Fri, 22 Mar 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 22 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
fraud of 10 lakh
- फर्जी नियुक्तिपत्र देने पर टूट गई थी शादी, एक आरोपी जेल में, दो फरार
विज्ञापन

दो आरोपी अभी भी चल रहे फरार, पुलिस दबिश देने की कह रही बात
देवरिया/भटनी। भटनी थाना क्षेत्र के चौथिया गांव और भाटपाररानी के बनकटा मिश्र गांव निवासी बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर साढ़े दस लाख की ठगी करने वाले आरोपी बेटी की शादी करने पीड़ित के घर पहुंचे थे। उन्होंने पहले होने वाले दामाद व उसके रिश्तेदारों को एफसीआई में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। बाद में उनको ठगी का शिकार बनाकर फर्जी नियुक्तिपत्र दे दिया। हालांकि, ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ितों ने शादी होने से पहले ही संबंध तोड़ दिया। न्यायालय में शिकायत के बाद आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। मामले में एक आरोपी जेल में बंद है, जबकि दो फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बनकटा मिश्र गांव निवासी संतोष प्रसाद की बहन की शादी भटनी के चौथिया गांव में हुई है। जून 2021 को भांजे की शादी तय होने की जानकारी पर संतोष चौथिया गांव बहन के घर पहुंचा। वहां बेटी की शादी करने आए भटनी के बनरही गांव निवासी शख्स ने दामाद को एफसीआई में नौकरी दिलाने का ऑफर दिया। यह देखकर संतोष व अन्य एक रिश्तेदार ने भी अपने बेटे को नौकरी दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

उस व्यक्ति ने अपने भतीजे चंद्रशेखर का मोबाइल नंबर देकर बात करने के लिए कहा। पीड़ितों ने बात की तो उसने प्रति नौकरी साढ़े तीन लाख रुपये लगने की जानकारी दी। पीड़ित जालसाजों के जाल में फंस कर बताए अकाउंट नंबर में पहले साढ़े चार लाख भेज दिए। जांच में खाता अलीगढ़ निवासी अभिषेक कुमार के नाम निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे परेशान पीड़ितों ने चंद्रशेखर से अपना कोई खाता नंबर देने के लिए कहा। इस पर आरोपी ने पीएनबी नोनापार में चल रहे खाते में शेष छह लाख रुपये मंगवा लिए। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर नियुक्तिपत्र भेज दिया। ज्वाइन कराने के दबाव पर आरोपियों ने तीनों युवकों को बिहार के छपरा में एक निजी मकान में करीब दो महीने रखा।
फिर सर्टिफिकेट सत्यापन के बाद आने के लिए कहा। यह देखकर पीड़ितों को ठगी का एहसास हो गया। उन्होंने रुपये वापस करने की बात कही तो आरोपी दुर्व्यवहार कर घर से भगा दिए। पीड़ित पक्ष ने स्थानीय थाने में इसकी शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया और बाद में जांच करने की बात कह कर छोड़ दिया।
पीड़ित संतोष व रामकिशुन प्रसाद ने न्यायालय में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 2022 में आरोपी चंद्रशेखर प्रसाद निवासी बनरही, पंकज कुमार गोंड निवासी पुतरी थाना भटनी और अभिषेक कुमार अज्ञात के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया।

इनसेट में
नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वालों के विरुद्ध हाईकोर्ट सख्त
हाईकोर्ट ने चंद्रशेखर की जमानत अर्जी खारिज कर सरकार से ऐसे लोगों के सबक सिखाने को कहा
देवरिया/भटनी। बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वालों के विरुद्ध हाईकोर्ट प्रयागराज ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। भटनी थाने में नौकरी का झांसा देकर फर्जी नियुक्तिपत्र देने के आरोप में जेल में बंद आरोपी को हाईकोर्ट ने जमानत देने से इन्कार किया है। साथ ही हाईकोर्ट ने सरकार से ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ा कदम उठाने के लिए कहा है। न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने इसपर टिप्पणी करते हुए कहा कि ठगी के शिकार लोग विश्वासघात, भावात्मक संकट और नाउम्मीदी के शिकार हो जाते हैं। धोखाधड़ी वाली योजनाओं को पहचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। इसके अलावा कॅरिअर विकास और कौशल वृद्धि के लिए वैकल्पिक रास्ते उपलब्ध कराने के प्रयास होने चाहिए। सरकार ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़े कदम उठाए जो फर्जी ढंग से लोगों की आकांक्षाओं का फायदा उठाना चाहते हैं। हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस जुट गई है।

मझौलीराज से गिरफ्तार हुआ था मुख्य आरोपी चंद्रशेखर
देवरिया/भटनी। नौकरी का झांसा देकर तीन युवकों व उनके परिजनों को शिकार बनाने वाले मुख्य आरोपी चंद्रशेखर को पुलिस ने अगस्त 2023 में मझौलीराज इलाके से गिरफ्तार किया था। वह आधी रात को सलेमपुर से मझौलीराज के रास्ते अपने घर बनरही जा रहा था। तभी मुखबिरों की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस की लापरवाही से दो आरोपी चल रहे हैं फरार
मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद पुलिस मामले में शिथिल हो गई। इसका फायदा उठाकर दो अन्य आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने इसके लिए कई बार थानाध्यक्ष और विवेचक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। लेकिन, हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन मिलता रहा। हाइकोर्ट प्रयागराज के सख्त होने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पंकज गोंड को गिरफ्तार करने के लिए दबिश भी दी है।

हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद पीड़ितों को जगी न्याय की उम्मीद
भटनी। जालसाजी के शिकार बनकटा मिश्र गांव निवासी संतोष कुमार और चौथिया गांव निवासी रामकिशुन प्रसाद ने स्थानीय थाने में चंद्रशेखर, पंकज और अभिषेक पर धोखाधड़ी आदि धाराओं में केस दर्ज कराया है। अपनी मेहनत की कमाई गवां बैठने के बाद निराश पीड़ितों को हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब न्याय की उम्मीद जगी है। उन्होंने बताया कि पुलिस की लापरवाही से दो आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। शिकायत करने पर पुलिस पीड़ित से ही आरोपियों की लोकेशन पूछती है। हाईकोर्ट के निर्णय पर खुशी हुई है। बस तीनों आरोपी जेल चले जाएं तो न्याय मिल जाएगा।


कोट..
पीड़ितों की शिकायत पर तीनों आरोपियों पर भटनी थाने में धोखाधड़ी आदि का केस दर्ज है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि दो लोगों की तलाश की जा रही है।
-शिव प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed