{"_id":"67fff9dae2c2631e160da4d4","slug":"four-youths-arrested-with-four-stolen-bikes-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-151686-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चोरी की चार बाइक के साथ चार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चोरी की चार बाइक के साथ चार युवक गिरफ्तार
Thu, 17 Apr 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
सोहनपुर। बनकटा पुलिस ने बिहार सीमा पर स्थित एक ईंट भट्ठे से बुधवार को चोरी की चार बाइक बरामद किया। साथ ही चार युवकों को पकड़ लिया। चोरों युवक बिहार प्रांत के हैं।
पुलिस के अनुसार, बनकटा पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की चार युवक बिहार सीमा पर स्थित एक ईंट भट्ठे पर चोरी की चार बाइक के साथ मौजूद हैं। चारों बाइकों को बिहार ले जाने की फिराक में हैं। इस सूचना पर बनकटा पुलिस सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में तत्काल ईंट भट्ठे पर छापा मारा गया। चारों युवक पुलिस को देख बाइक छोड़कर भागने लगे।
पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर चारों युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान कृष्णा यादव उर्फ साधु, दीपक कुमार, आशीष कुमार निवासी ग्राम बेलौर उर्फ बेलौड़ी, थाना गुठनी, जिला सिवान बिहार एवं अन्नू तिवारी निवासी ग्राम तारका थाना गुठनी सिवान, बिहार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि चारों युवकों से पूछताछ की गई। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिए गए। संवाद