{"_id":"6a9f08f057d5be7dae0b6844","slug":"four-women-arrested-for-smuggling-liquor-hidden-in-fruit-baskets-to-bihar-deoria-news-c-208-1-deo1048-191123-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फल की टोकरियों में छिपाकर बिहार ले जा रही थी शराब, चार महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फल की टोकरियों में छिपाकर बिहार ले जा रही थी शराब, चार महिलाएं गिरफ्तार
Tue, 08 Sep 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। मझौलीराज चौकी पुलिस ने रविवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक टेंपो से फल की टोकरियों में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी और देसी शराब के 200 से अधिक पाउच बरामद किए। पुलिस ने टेंपो सवार चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार, फल की टोकरियों को चमचमाती प्लास्टिक से इस तरह ढक रखा था कि पहली नजर में देखने पर किसी को पूजा-पाठ या शादी समारोह का सामान होने का भ्रम हो जाए मगर पुलिस की नजरों से शराब तस्करी का यह तरीका बच नहीं सका।
मझौलीराज चौकी प्रभारी इंद्रेश कुमार यादव रविवार की देर शाम पुलिसकर्मियों के साथ वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सलेमपुर की तरफ से एक टेंपो पहुंचा। टेंपो में बिहार के मुजफ्फरपुर, वैशाली और पटना निवासी चार महिलाएं पूजा, ललिता, पूनम और मीरा सवार थीं। उनके हाथ में फल की टोकरियां थीं।
विज्ञापन
पुलिस को महिलाओं के पास मौजूद टोकरियों को देखकर शक हुआ। जांच के दौरान जब टोकरियों को खुलवाया गया तो पुलिस भी हैरान रह गई। फलों के नीचे शराब के पाउच सलीके से छिपाकर रखे गए थे। टोकरियों से 200 से अधिक पाउच बरामद होते ही पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। टेंपो चालक पिंकू कुमार को भी हिरासत में ले लिया गया।
पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि टेंपो को 600 रुपये में बुक किया गया था। पुलिस के अनुसार बरामद शराब को बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से खरीदी गई थी और इसे बिहार में किसे पहुंचाया जाना था।
..
कोट
टेंपो से अवैध शराब बरामद हुई है। चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
- गौरव सिंह, सीओ, सलेमपुर