फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four women and four others were among 14 people booked for assault.

Deoria News: मारपीट में चार महिलाओं समेत 14 का चालान

Fri, 14 Nov 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 14 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Four women and four others were among 14 people booked for assault.
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के खजुरी, बड़हरा और लखना गांव में बुधवार को अलग-अलग हुई मारपीट में पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार महिलाओं समेत 14 का शांतिभंग में चालान किया है। पुलिस का कहना है कि इसके बाद जांच कर केस भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

खजुरी गांव में मंगलवार की रात आई बरात में हुए विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया था।
खजुरी गांव निवासी सलाउद्दीन के यहां आई बरात में हुए विवाद में दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने मौके से पांच को हिरासत में लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस खजुरी निवासी नुरुल पुत्र सईद, अरबाज पुत्र मुनुम, फैजुल पुत्र शहीद, परवेज अहमद, इमरान पुत्रगण अनवर अहमद, मुशर्फ पुत्र मंसूर, इजहार पुत्र अमउद्दीन, मोहम्मद बरकत, अली अहमद पुत्र जियाउलहक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

वहीं लखना गांव में हुए विवाद में पुलिस ने संदीप सिंह उर्फ गोलू पुत्र कृष्णा सिंह और रवि पुत्र घूरा प्रसाद को हिरासत में लिया, जबकि बड़हरा गांव में भूमि संबंधित विवाद को लेकर महिलाओं ने मारपीट कर ली। पुलिस ने गांव की रीता देवी पत्नी जयप्रकाश, स्मिता कुमारी पुत्री जयप्रकाश, सुंदरी देवी पत्नी घूरा प्रसाद और गुड़िया पुत्री घूरा प्रसाद को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बृहस्पतिवार को सभी का भारतीय न्याय संहिता के तहत शांतिभंग में चालान किया है। थानेदार दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि तीनों गांवों के 14 आरोपियों को हिरासत में लेकर चालान किया गया है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed