फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four-time MLA and one-time MP Harivansh Sahai dead in Ghaziabad

Deoria News: चार बार विधायक और एक बार सांसद रहे हरिवंश सहाय ने ली अंतिम सांस

Thu, 09 Jun 2022 11:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Jun 2022 11:44 AM IST
सार

देवरिया जिले के भाटपार रानी विधानसभा से हरिवंश सहाय चार बार विधायक निर्वाचित हुए थे। इतना ही नहीं 1996 में हरिकेवल प्रसाद को हराकर पहली बार सलेमपुर के सांसद भी हरिवंश सहाय बने थे।

विज्ञापन
Four-time MLA and one-time MP Harivansh Sahai dead in Ghaziabad
हरिवंश सहाय। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जनपद के भाटपाररानी विधानसभा से चार बार विधायक सलेमपुर लोकसभा सीट से एक बार सांसद रहे हरिवंश सहाय की गुरुवार सुबह गाजियाबाद में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, इनका इलाज गाजियाबाद में चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते हैं, सलेमपुर और भाटपार रानी में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


हरिवंश सहाय भाजपारानी विधानसभा क्षेत्र के कुकुर घाटी स्थित नंदपुर गांव के मूल निवासी थे। वह वर्तमान समय में नगर पंचायत भाटपाररानी स्टेशन रोड में मकान बनवाकर अपने छोटे बेटे अरविंद सहाय के साथ रहते थे। उनके बड़े बेटे अशोक कुशवाहा जो वर्तमान समय में मऊ जनपद में जिला जज के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन


अशोक अपने सरकारी आवास गाजियाबाद में, उनको रख कर इलाज करा रहे थे। जहां, गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया। इसकी खबर मिलते ही लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर व विधानसभा क्षेत्र भाटपार रानी में कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिवंश सहाय वर्ष 1967-68 में पहली बार जनसंघ से भाटपार रानी विधानसभा से चुनाव लड़े थे, जिसमें उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वर्ष 1969 में पहली बार लोकदल से विधायक चुने गए। दूसरी बार वर्ष 1980 में लोकदल, तीसरी बार वर्ष 1989 में जनता दल और चौथी बार वर्ष 1991 में जनता दल से विधायक चुने गए। वर्ष 1996 में पहली बार समाजवादी पार्टी से लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर से सांसद बने, उन्होंने हरि केवल प्रसाद को हराकर जीत हासिल की थी। इसके बाद कई बार चुनाव लड़े लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed