{"_id":"69c4372fb261ae21170cb780","slug":"four-thieves-were-sent-to-jail-along-with-five-bikes-and-mobile-phones-deoria-news-c-208-1-deo1009-177855-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पांच बाइक व मोबाइल के साथ चार चोर को भेजा, जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पांच बाइक व मोबाइल के साथ चार चोर को भेजा, जेल
विज्ञापन
पैकौली। चोरी की पांच बाइक और पांच मोबाइल के साथ सुरौली पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरो में एक मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार भी शामिल है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान देवरिया रूद्रपुर रोड से उसरा व तिवईं स्थित कुर्ना नाला के पास से पकड़ा। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सुरौली थाना क्षेत्र के देवरिया रुद्रपुर रोड पर उसरा व तिवईं स्थित कुर्ना नाला के पास वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार की रात 11:00 बजे सुरौली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चार युवकों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान युवकों ने मोबाइल व मोटरसाइकिल चोरी की विभिन्न घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकर की। युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने कइ स्थानों पर छुपाए गए पांच मोटर साइकिल व गिरफ्तार युवकों में से एक युवक के दुकान पर बेचे गए पांच मोबाइल को बरामद किया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम विवेक यादव (20) निवासी नकटापार थाना सुरौली, दिवाकर गुप्ता (24) निवासी जोकहां खास थाना सुरौली, आनन्द निषाद (20) निवासी तिवईं खास थाना सुरौली व मनीष यादव (20) निवासी जाफराबाद थाना रूद्रपुर बताया। पुलिस ने चारों चोरों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष अविनाश मौर्य, एसआई ज्ञान सिंह पटेल, राजवंश कुशवाहा, श्याम नारायण यादव आदि शामिल रहे।