{"_id":"6afcb1392672b85af2029e34","slug":"four-people-including-a-woman-injured-in-two-road-accidents-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-196890-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो सड़क हादसों में महिला समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो सड़क हादसों में महिला समेत चार घायल
Wed, 18 Nov 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
बरहज। दो अलग-अलग सड़क हादसों में मंगलवार को महिला समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया।
बरांव-पकड़ी मार्ग पर नेतवार गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में महेन गांव निवासी श्रीकांत (55) और खड़ेसर निवासी सुल्तान अंसारी (20) घायल हो गए। वहीं, हरनहीं-करायल मार्ग पर गंगाचक के पास स्कूली बस की चपेट में आने से बाइक सवार देवपार निवासी दिनेश सिंह और उनकी चाची कल्याणी देवी घायल हो गईं।
घायलों को महेन पीएचसी और रुद्रपुर सीएचसी पहुंचाया गया। मदनपुर एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। संवाद