{"_id":"6ada5a7dea9f92ddbb089274","slug":"four-deaths-cause-mourning-in-nonapar-family-hopes-for-housing-deoria-news-c-208-1-deo1022-194971-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चार मौतों से नोनापार में मातम परिवार को आवास की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चार मौतों से नोनापार में मातम परिवार को आवास की उम्मीद
Fri, 23 Oct 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
भटनी। नोनापार गांव में झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में दूसरे दिन भी मातम पसरा राह। बृहस्पतिवार को भी पीड़ित परिवार के घर लोगों की भीड़ जुटी रही। उधर परिजन को आवास की उम्मीद जगी है।
इस बीच आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं होने से हादसे को लेकर सवाल बने हुए हैं। प्रशासन ने परिवार को आवास उपलब्ध कराने के लिए जमीन का निरीक्षण भी कराया।
मंगलवार की रात हुए हादसे में बालकृष्ण बांसफोर (65), जितेंद्र बांसफोर (28), लीला (25) और एक वर्षीय शनि की मौत हो गई थी। जितेंद्र पत्नी लीला और बेटे के साथ खुखुंदू क्षेत्र के नूनखार से ससुराल में मेला देखने आया था।
पति, बेटी-दामाद और नाती को खोने से राबड़ी देवी बदहवास हैं। परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
गंभीर रूप से झुलसी लीला की बुधवार शाम गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार राप्ती नदी के घाट पर किया गया। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्चना पांडेय, अजित कुमार सिंह और बसपा नेता संदेश यादव सहित कई लोग पहुंचे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने भी हरसंभव मदद का भरोसा दिया। वहीं डीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने पट्टे की जमीन उपलब्ध कराने के लिए गांव में निरीक्षण किया। परिवार रेलवे की जमीन पर झोपड़ी बनाकर रहता था।