फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   four day Chhath festival

Deoria News: उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों में दिखी आस्थावानों की भीड़

Tue, 21 Nov 2023 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 21 Nov 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
four day Chhath festival
हनुमान मंदिर पोखरे पर  पूजन अर्चन करती  व्रती महिला।
देवरिया। चार दिवसीय छठ महापर्व के अंतिम दिन व्रतियों ने उगते सूर्य को संकल्प के साथ अर्घ्य देकर विधि-विधान से पूरा किया। नगर से लेकर कस्बे तक के नदी घाटों पर भोर तीन बजे से ही आस्थावानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। अधिकारी भी देर रात से लेकर सुबह तक घाटों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

सोमवार की भाेर से ही शहर के परमार्थी पोखरा, मनोकामनापूर्ण हनुमान मंदिर, सोमनाथ मंदिर, देवरही मंदिर, गोरखपुर ओवरब्रिज के नीचे, भटवलिया स्थित हाइडिल काॅलोनी के सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर, गायत्री मंदिर के पोखरे पर महिला-पुरुषों व युवक-युवतियों व बच्चों का हुजूम दिखा। पूजा को लेकर सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था। इसके पूर्व व्रतियों ने रात्रि जागरण कर भजन कीर्तन किया।
विज्ञापन

प्रतापपुर क्षेत्र के विभिन्न नदियों व तालाबों के किनारे स्थित छठ घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। एसडीएम भाटपार रानी सहित सीओ, श्रीरामपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार, बनकटा थानाध्यक्ष, खामपार थानाध्यक्ष अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे। ग्राम प्रधान संगीता कुशवाहा ने ग्राम पंचायत के सैकड़ों महिलाओं के साथ पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाटपाररानी के रानी पोखरा, सोहन पार पोखरा, थाना के बगल में स्थित तालाब पर बने छठ घाट पर व्रती महिलाओं ने उगते सूरज को अर्घ्य दिया।
-----------

पक्के घाट व सुंदरीकरण के लिए प्रशासन से की मांग
भाटपाररानी। राम-जानकी मंदिर सोहनपुर का पोखरा पर पक्के घाट व सुंदरीकरण के लिए महिलाओं ने शासन प्रशासन मांग की है। व्रती महिलाएं राधिका देवी, मनोरमा देवी, सुनैना देवी, अर्चना, आरती, किरण आदि ने बताया कि पक्का घाट नहीं होने से पैर कीचड़ में फिसलने लगता है। इससे काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

---------
देसही देवरिया-महुआडीह में छठ गीतों से माहौल भक्तमय

देवरिया। देसही-देवरिया और महुआडीह क्षेत्र में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया। सोमवार की सुबह व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख और शांति की कामना की। छठ घाटों पर भारी भीड़ और गाजे- बाजे से क्षेत्र गूंज उठा। दो दिनों तक कई जगह भजन कीर्तन और देवी जागरण का दौर चलता रहा। महुआडीह, पिपरा मदन गोपाल, बरवा मीरछापर, हेतिमपुर छोटी गंडक नहीं, रामपुर गौनरिया, जंगलबेलवा, शाहजहांपुर आदि जगहों पर विशेष चहल पहल रहा। हेतिमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, रमेश जायसवाल, नेहरू जायसवाल, रमेश सिंह व बरवा मीरछापर में भाजपा नेता संजय कुशवाहा, डाक्टर विष्णु कुशवाहा आदि लोग अपनी टीम के साथ दो दिनों तक लगे रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मुस्तैद रही। सोनूघाट छठ घाट पर व्रत महिलाओं के लिए गांव के लालबहादुर यादव की देखरेख में दुर्गेश यादव, इंद्रजीत यादव पूर्व प्रधान, ध्रुव जायसवाल, राकेश पांडेय, रामायण सहित अन्य नवयुवकों ने अल्पाहार का वितरण कराया।

हनुमान मंदिर पोखरे पर  पूजन अर्चन करती  व्रती महिला।

हनुमान मंदिर पोखरे पर  पूजन अर्चन करती  व्रती महिला।

हनुमान मंदिर पोखरे पर  पूजन अर्चन करती  व्रती महिला।

हनुमान मंदिर पोखरे पर  पूजन अर्चन करती  व्रती महिला।

हनुमान मंदिर पोखरे पर  पूजन अर्चन करती  व्रती महिला।

हनुमान मंदिर पोखरे पर  पूजन अर्चन करती  व्रती महिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed