Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Former MP Shri Prakash Mani Tripathi laid to rest with state honors

Deoria News: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी

Wed, 11 Nov 2026 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Former MP Shri Prakash Mani Tripathi laid to rest with state honors
बरहज के कटइलवा मु​क्तिपथ पर लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठीपूर्व लेफ्टिनेंट जनरल श् - फोटो : mathura
बरहज(देवरिया)। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल और पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी सोमवार देर शाम सरयू नदी के कटइलवा घाट स्थित मुक्तिपथ पर पंचतत्व में विलीन हो गए। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम दर्शन के लिए विभिन्न दलों के नेता और बड़ी संख्या में लोग जुटे।
विज्ञापन

श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का पार्थिव शरीर शाम करीब पौने छह बजे कटइलवा मुक्तिपथ पहुंचा। यहां पहले से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। घाट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उनके बड़े पुत्र और देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, दीपक मिश्र शाका, जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, अंतर्यामी सिंह, सेवानिवृत्त कैप्टन रविप्रताप सिंह, निशिकांत दीक्षित, सचिन सिंह, निशिरंजन तिवारी, अखंड प्रताप सिंह, अभिषेक मिश्र, कृष्ण मोहन पाठक, अजय प्रताप सिंह, विवेक कुमार गुप्त और अश्वनी दीक्षित सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
नम थीं आंखें, हर कोई कर रहा था व्यक्तित्व की चर्चा
बैतालपुर के बरपार गांव निवासी पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी की अंतिम विदाई के दौरान लोगों की आंखें नम रहीं। देश सेवा के बाद राजनीति में सक्रिय रहे इस व्यक्तित्व को याद करते हुए लोग उनके योगदान और कार्यों की चर्चा करते रहे। अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ उनकी लोकप्रियता की गवाही दे रही थी।

--------------
चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कटइलवा मुक्तिपथ से करीब 100 मीटर पहले पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। मुक्तिपथ मोड़, बेलडॉड़, लवरछी और तहसील बाईपास पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। सीओ रंजना सचान और एसओ विशाल कुमार उपाध्याय सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed