फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Former IPS Amitabh Thakur took stock of deoria murder incident site

देवरिया हत्याकांड: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर घटना स्थल का लिया जायजा, बोले- किसी निर्दोष पर न हो कार्रवाई

Wed, 04 Oct 2023 12:49 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 04 Oct 2023 12:49 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि भाजपा अपराध रोकने में विफल रही है, इस मामले में किसी भी निर्दोष की गिरफ्तारी ना हो, जांच कर पुलिस तह तक जाए। जो असली जिम्मेदार है, उसी पर कार्रवाई हो। बुलडोजर की कार्रवाई ध्यान भटकाने के लिए है।
 

विज्ञापन
Former IPS Amitabh Thakur took stock of deoria murder incident site
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर देवरिया पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने बुधवार को फतेहपुर के लेहड़ा टोले पर नरसंहार का जायजा लिया। उन्होंने घटना स्थल पर जाने की कोशिश किया तो तैनात पुलिस ने क्राइम जोन स्थल के जांच का हवाला देते हुए रोक दिया।
विज्ञापन


जिसके बाद पूर्व आईपीएस ने घटना स्थल के टोले पर स्थित अन्य घरों के लोगों से जानकारी ली। अमिताभ ठाकुर वर्ष 1998 में देवरिया के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा अपराध रोकने में विफल रही है, इस मामले में किसी भी निर्दोष की गिरफ्तारी ना हो, जांच कर पुलिस तह तक जाए। जो असली जिम्मेदार है, उसी पर कार्रवाई हो। बुलडोजर की कार्रवाई ध्यान भटकाने के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 'योगी जी... मेरे परिवार को मारने वालों का एनकाउंटर कराइए', बेटी बोली- उनका भी सर्वनाश हो
 

ये है पूरा मामला

बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसके तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed