फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Former IG Amitabh Thakur lodged in Deoria jail after treatment at SGPGI Lucknow

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर मामला: स्वास्थ्य में सुधार के बाद देवरिया जेल लाए गए, एसजीपीजीआई में चल रहा था इलाज

Fri, 09 Jan 2026 08:43 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: राहुल तिवारी Updated Fri, 09 Jan 2026 08:43 PM IST
सार

पत्नी के नाम में हेरफेर कर जमीन आवंटन के आरोपों में बंद पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को स्वास्थ्य में सुधार के बाद लखनऊ के एसजीपीजीआई से छुट्टी मिली। इसके बाद शुक्रवार देर शाम उन्हें देवरिया जिला कारागार वापस भेज दिया गया।
 

विज्ञापन
Former IG Amitabh Thakur lodged in Deoria jail after treatment at SGPGI Lucknow
देवरिया जेल लाए गए पूर्व आईपीएस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औद्योगिक एस्टेट पुरवां में पत्नी के नाम में हेरफेर कर जमीन आवंटित कराने के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व आईपीएस  अमिताभ ठाकुर, जिनका लखनऊ के एसजीपीजीआई में इलाज चल रहा था, शुक्रवार की देर शाम देवरिया जिला कारागार वापस दाखिल कर दिए गए। स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

विज्ञापन


अमिताभ ठाकुर बीते 11 दिसंबर से जिला कारागार में बंद हैं। सीजेएम कोर्ट में कई बार सुनवाई के बावजूद उन्हें जमानत नहीं मिली। इसी बीच, छह जनवरी की रात में उनकी तबियत अचानक खराब हो गई। सीने में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अमिताभ ठाकुर को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में भर्ती कराया गया। वहां भी इलाज के बावजूद जब सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें एक बार फिर हायर सेंटर रेफर किया गया। आखिरकार, उन्हें पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां लगातार इलाज के बाद उनका स्वास्थ्य ठीक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य लाभ के बाद, शुक्रवार को पीजीआई लखनऊ से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद पुलिस उन्हें लेकर देवरिया जिला कारागार पहुंची, जहां उन्हें वापस जेल में दाखिल कर लिया गया। अमिताभ ठाकुर के अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उन्हें पीजीआई से छुट्टी मिल गई थी और वह शुक्रवार की देर शाम देवरिया जिला कारागार पहुंच गए हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उनके खिलाफ वाराणसी में दर्ज प्राथमिकी के मामले में स्थानीय कोर्ट ने जमानत दे दी है। अब देवरिया के सेशन कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed