फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   former death struck by lighting

बिजली गिरने से किसान की मौत

Tue, 15 Sep 2020 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
former death struck by lighting
बिजली गिरने से किसान की मौत
विज्ञापन

बरहज (देवरिया)। क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के दौरान मंगलवार को बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से महेन निवासी किसान बलिराज (55) की मौत हो गई। बिजली से दो मवेशियों भी मर गए। वहीं, चकियां गांव में बरामदे में बैठी किशोरी विपुल (17) झुलस गई। किशोरी का इलाज चल रहा है। मदनपुर पुलिस ने बलिराज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मंगलवार की दोपहर मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। मदनपुर थानाक्षेत्र के महेन गांव निवासी बलिराज नदी की ओर गाय चराने गए थे। बताया जा रहा है कि बारिश और तेज हवा के बीच बिजली के कड़कने से भयभीत गाय एक गड्ढे में फंस गई। बलिराज गाय को गड्ढे से खींचकर बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से बलिराज की मौत हो गई। उनकी गाय और चकियां गांव निवासी महमुद़्दीन की भैंस की मौत हो गई। चकियां गांव में ही बरामदे में बैठी विपुल पुत्री स्वर्गीय सुभाष झुलस गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इंस्पेक्टर मदनपुर श्यामलाल यादव ने बताया कि बलिराज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed