{"_id":"58a5e52e4f1c1bab19d84281","slug":"form-mnbod-legislator-dismissed","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक मनबोध का पर्चा खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक मनबोध का पर्चा खारिज
देवरिया
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की अधिकारियों ने जांच-पड़ताल की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच में तीन पर्चे खारिज हो गए। जिले की सात विधानसभा सीटों से 96 दावेदार मैदान में हैं। सलेमपुर के विधायक मनबोध प्रसाद के अलावा देवरिया में दो नामांकन पत्र खारिज हुए। देवरिया सदर से दो नामांकन पत्र खारिज होने से एक ईवीएम से मतदान कराया जा सकता है।
विधायक बनने के लिए सात विधानसभा सीटों से 99 ने दावेदारी की है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रिटर्निंग ऑफिसर्स ने 11 बजे से दावेदारों की रिकॉर्ड की स्क्रूटनी शुरू की। इसके चलते कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी रही। दावेदार, समर्थक, प्रस्तावक एक-एक कर रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में आते रहे। दावेदारों के नामांकन पत्रों की बारीकी से जांच की। शपथ पत्र से नाम, पता आदि का मिलान किया गया।
सलेमपुर से सपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने वाले विधायक मनबोध प्रसाद का नामांकन पत्र खारिज कर दिया। दल की संबद्धता का फॉर्म-बी उपलब्ध नहीं करा पाए। सपा ने उनकी जगह भाजपा की बागी विजयलक्ष्मी गौतम को नौ फरवरी की शाम को उम्मीदवार घोषित किया है। विजयलक्ष्मी ने 13 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल किया था। देवरिया से मोहम्मद मुस्तफा और गोविंद का पर्चा खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके चलते देवरिया में एक ईवीएम से मतदान का रास्ता साफ हो गया है। कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के साथ जिम्मेदार खिलवाड़ कर रहे हैं। गुरुवार को मेटल डिटेक्टर डोर फ्रेम के पास कोई कर्मचारी तैनात नहीं था। लोग बेरोकटोक आ-जा रहे थे।