फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Forensic team took samples in the robbery case of innocent child with a knife on his neck.

Deoria News: मासूम के गले पर चाकू लगा लूट मामले में फाॅरेंसिक टीम ने लिए नमूने

Sat, 14 Sep 2024 04:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Forensic team took samples in the robbery case of innocent child with a knife on his neck.
-घटना की जांच कर संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

-लार के बौली वार्ड में रविवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम

संवाद न्यूज एजेंसी
लार। नगर के बौली वार्ड में रविवार की रात पांच साल के मासूम की गर्दन पर चाकू लगा घर में घुसे दो नकाबपोश बदमाश सात लाख 50 हजार के जेवरात लूट ले गए। शुक्रवार को फाॅरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। उधर मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। हालांकि पुलिस घटना की जांच करते हुए संदिग्धों की तलाश करने की बात कह रही है। इलाके में दहशत का माहौल है। क्षेत्र के लोग रतजगा कर घरों की रखवाली कर रहे हैं।
लार नगर के बौली वार्ड निवासी उमेश शर्मा के घर में रविवार की रात दो नकाबपोश बदमाश दाखिल हो गए। पांच साल के मासूम सनी पर चाकू लगा मां प्रियंका शर्मा से चाभी मांग सात लाख 50 हजार के जेवरात लूट लिए। इस दौरान आधे घंटे तक उत्पात भी मचाया। वारदात को अंजाम देने के बाद बेखौफ बदमाश फरार हो गए। पांच दिन बाद भी पुलिस लुटेरों तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस घटना की जांच कर संदिग्धों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो पुलिस चौक चौराहों पर लगे फुटेज को खंगाल रही है। वारदात को अंजाम देने वालों का शिनाख्त नहीं हो सका है। शुक्रवार दोपहर बाद पहुंची फाॅरेंसिक टीम ने जांच कर फिंगर प्रिंट लेकर घटना की जानकारी ली। वारदात के बाद से उमेश शर्मा के घर की महिलाएं सहमी हुई है। वहीं क्षेत्र के लोगों में भी दहशत का माहौल है। लोग गांवों में रात दस बजते ही टोली बना रखवाली करने के लिए हाथ में लाठी डंडा लेकर रतजगा कर रहे हैं। बौली वार्ड के लोगों ने घटना के जल्द खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


......

लूट की घटना में पुलिस जांच कर रही है। संदिग्ध का पता लगाया जा रहा है। एक एक बिंदु पर जांच की जा रही है। फाॅरेंसिक टीम ने जांच कर नमूना लिया है।

-दीपक शुक्ला ,सीओ ,सलेमपुर

....

संदिग्ध दिखे तो पुलिस को दें सूचना

लूट की वारदात के बाद से लोगों के अंदर दहशत है। गांवों में किसी अजनबी को देखने के बाद लोग टूट पड़ रहे हैं। इस दौरान बेकसूर लोग भीड़ का शिकार हो जा रहे हैं। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जाना पड़ जा रहा है। वहीं अप्रिय घटना घटित हो सकती है। ऐसे में अगर कोई संदिग्ध गांवों में दिखे तो पुलिस को तत्काल सूचना दें।

.....

दिनदहाड़े अधिवक्ता के घर हुई लूट का खुलासा नहीं कर सकी पुलिस

नगर के गयागिर वार्ड निवासी अधिवक्ता प्रियेशनाथ त्रिपाठी के घर कुछ माह पहले पहुंचे दो बाइक सवार बदमाशों ने मां शैल त्रिपाठी, पत्नी वंदना त्रिपाठी के गले पर दिनदहाड़े चाकू लगा दो जोड़ी कान का टॉप्स लूट लिए। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। घटना का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed