फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Foreign travel on fake passport, case

Deoria News: फर्जी पासपोर्ट पर की विदेश यात्रा, केस

Sun, 16 Feb 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 16 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Foreign travel on fake passport, case
एकौना। क्षेत्र के एक गांव में नाम, पता बदलकर फर्जी पासपोर्ट के सहारे विदेश यात्रा करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपी युवक पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। इससे पूर्व थाना क्षेत्र के बकरुआ, भगवान माझा और सरांव बुजुर्ग में फर्जी पासपोर्ट पर विदेश यात्रा के मामले में सामने आ चुके हैं। सरांव बुजुर्ग गांव के अधिवक्ता सूर्यप्रकाश शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके गांव निवासी विजय प्रकाश शुक्ला पुत्र भोलानाथ ने वर्ष 2007 में दिल्ली से पासपोर्ट बनवाया। जिस पर वह विदेश यात्रा कर चुका है। उन्होंने विदेश में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इसके बाद उसने दोबारा 2016 में पता बदल कर पासपोर्ट बनवा लिया। फिर आरोपी ने लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय से नाम का पहला अक्षर बदल कर तीसरी बार पासपोर्ट बनवाया। गांववालों के अनुसार वह विदेश यात्रा के दौरान कई आपराधिक मामलों में लिप्त भी रहा है। आरोपी ने एक बार विजय में पहला अक्षर वी और दूसरी बार में बिजय बी बदल कर आधार परिवर्तन, वोटर कार्ड बनवा कर पासपोर्ट भी बनवा लिया। इस बाबत सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस मामले में केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed