फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   For stamp commotion

डाक टिकट के लिए हंगामा किया

Mon, 08 Aug 2016 10:57 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 08 Aug 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
For stamp commotion
उप डाकघर के बाहर कतार में खड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। डाक टिकट नहीं मिलने से नाराज युवकों ने सोमवार को उप डाकघर कार्यालय में हंगामा करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर युवकों ने कर्मचारियों से बदसलूकी भी की। इसके चलते कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


पुलिस ने उग्र युवकों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसकी वजह से करीब एक घंटे तक काम प्रभावित रहा। नगर पंचायतों में संविदा पर सफाईकर्मी का फॉर्म भरने के लिए उप डाकघरों में युवकों की भीड़ जुट रही है। सलेमपुर और लार उप डाकघर में तीन दिन से डाक टिकट खत्म है। इसकी वजह से युवक फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं।
विज्ञापन


टिकट नहीं मिलने से नाराज युवकों ने उप डाकघर कार्यालय में हंगामा करने लगे। कर्मचारियों ने समझाने की कोशिश की तो नाराज युवकों ने उनके साथ भी बदसलूकी की। मामला बढ़ता देख डाक कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को शांत करा कार्यालय से बाहर निकाला। युवकों का आरोप है कि तीन दिन से कर्मचारी डाक टिकट लिए लौटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बाजार की दुकानों पर तीन गुने दामों पर टिकट मिल रहा है। युवकों ने कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कतार में खड़ा होकर लोगों ने रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट किया। उप डाकपाल ने बताया कि तीन दिन से डाक टिकट खत्म है। इससे विभागीय अफसरों को अवगत करा दिया गया है। बावजूद इसके  बेवजह हंगामा किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed