{"_id":"60709b9b8ebc3ec86f6c1dde","slug":"footpath-traders-beaten-deoria-news-gkp391448880","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटपाथ व्यवसायियों को मारपीट कर ठेला क्षतिग्रस्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटपाथ व्यवसायियों को मारपीट कर ठेला क्षतिग्रस्त किया
विज्ञापन

देवरिया। शहर में दो जगहों पर मामूली विवाद में कुछ लोगों ने फुटपाथ व्यवसायियों का ठेला क्षतिग्रस्त कर उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों दुकानदारों से पूछताछ की और एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
रामगुलाम टोला निवासी प्रदीप कुमार रेलवे स्टेशन रोड पर ठेला लगाते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब 9 बजे 10-12 युवक आए और उनसे उलझ गए। कुछ देर में प्रदीप की पिटाई कर ठेला को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर कोतवाल राजू सिंह और रेलवे रोड पुलिस चौकी प्रभारी पहुंच गए। इससे पहले हमलावर फरार हो गए। इसी तरह शुक्रवार को कसया रोड पर कुछ लोगों ने रुपये के लेन-देन में फल विक्रेता का ठेला पलट दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया है।