{"_id":"6925f124aa3ea99b2a020802","slug":"football-competition-deoria-defeated-ballia-in-the-inaugural-match-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-168790-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल प्रतियोगिता : उद्घाटन मैच में देवरिया ने बलिया को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल प्रतियोगिता : उद्घाटन मैच में देवरिया ने बलिया को हराया
Tue, 25 Nov 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
मईल। डाॅ. राम मनोहर लोहिया सेवा एवं अध्ययन केंद्र भागलपुर के तत्वावधान में ग्राम पंचायत धरमेर महलिया के मैदान में चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मंगलवार को देवरिया और बलिया के बीच खेला गया। जिसमें देवरिया की टीम ने 4-3 से बलिया को हराकर मैच जीत लिया।
फुटबॉल मैच की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार के पूर्व प्रमुख गृह सचिव सतीश त्रिपाठी ने फीता काट खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खेल के शुरुआती दौर में बलिया जनपद की टीम ने टाॅस जीतकर कर खेल की शुरुआत की। देवरिया की टीम ने खेल शुरू होने के 10 मिनट के अंतराल में बलिया के खिलाफ एक गोल कर दिया।
गोल करने के बाद दोनों टीमें आक्रामक हो गईं। मध्याह्न के पहले बलिया की टीम ने लगातार दो गोल करके खेल के मैदान में दबदबा बना लिया।
मध्याह्न के बाद गोल उतारने के लिए देवरिया के टीम काफी आक्रामक होकर खेल का प्रदर्शन किया और टीमें तीन-तीन गोल कर बराबरी पर खेलने लगीं।
खेल के समाप्ति से 10 मिनट के पहले देवरिया के टीम ने बलिया के खिलाफ एक गोल दाग कर 4-3 से मैच जीत लिया।
इस दौरान मयंक त्रिपाठी, चंद्रशेखर मिश्र, बबलू मिश्र, रामाश्रय बक्शी, प्रधान रामचंद्र गुप्त, हैदर अली, जगदीश उपाध्याय, माया त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।