फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   footbal player hina is practicing hard

Deoria News: इंडिया अंडर-20 फुटबाल टीम में चयन के लिए पसीना बहा रहीं हिना

Fri, 03 May 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 03 May 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
footbal player hina is practicing hard
फुटबाल ​खिलाडी हिना खातून।
...फोटो
विज्ञापन

- अगले माह होगा ट्रायल, स्थानीय प्रशिक्षक से सीख रही खेल की बारीकियां

अंडर-19 भारतीय फुटबाल टीम की कप्तान रह चुकी खिलाड़ी घर आने के बाद अभ्यास में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/बघौचघाट। अगले महीने होने वाले अंडर-20 फुटबाल ट्रायल के लिए अंडर-19 भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी हिना अब अंडर-20 टीम एवं सीनियर टीम का सदस्य बनने के लिए प्रयासरत है। वह अपने होम ग्राउंड पर सुबह-शाम अपने प्रशिक्षक के साथ पसीना बहा रही हैं। वह अब तक भारतीय महिला फुटबाल की अंडर-17 और अंडर-19 की कप्तान रह चुकी हैं।
जिले के पथरदेवा विकास खंड के मझौवा गांव की बेटी हिना बेहतरीन फुटबाल खिलाड़ी बनने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं। वह अब तक भारतीय महिला फुटबाल टीम की अंडर-12 से अंडर-19 टीम तक का हिस्सा रह चुकी हैं। अब अगले महीने में होने वाले अंडर-20 फुटबाल टीम के ट्रायल के लिए महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज कुर्मीपट्टी थाना क्षेत्र बघौचघाट के खेल मैदान में प्रशिक्षक जयकुमार राव के साथ भीषण गर्मी में फुटबाल की बारीकियां सीख रही हैं।
विज्ञापन

वह इसी वर्ष सैफ फुटबाल खेलने अंडर-19 भारतीय टीम से बांग्लादेश गई थीं। भारतीय टीम इसमें चैंपियन रही थी। हिना के वापस आने पर उनका स्वागत किया गया था। जिला फुटबाल संघ और सीडीओ ने उसको सम्मानित किया था। खेल मैदान पर अभ्यास कर रहीं हिना ने बृहस्पतिवार को बताया कि अगले माह अंडर-20 भारतीय फुटबाल टीम के लिए ट्रायल होना है। इसी की तैयारी कर रही हूं। इसके लिए फिटनेस व डाइट पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। सुबह व शाम खेल मैदान पर अपने प्रशिक्षक और अन्य साथी खिलाड़ियों के साथ खेल की प्रेक्टिस कर रही हूं। पूरी उम्मीद है की उनका अंडर-20 टीम में भी चयन होगा। उनका लक्ष्य भारतीय सीनियर महिला टीम में जगह बनाना है और भारत विश्वकप खेले, यह उनका सपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
हिना के पास अभी एक महीने का समय है। उसे भारत की अंडर-20 टीम का ट्रायल देना है। उसी की तैयारी कर रही है। वह बेहतरीन खिलाड़ी है। अपने खेल कौशल की बदौलत वह एक दिन देश की सीनियर टीम के लिए खेलेगी। खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी अच्छी है। यूपी बोर्ड की ओर से आयोजित हाईस्कूल परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक के साथ पास हुई है।
-जय कुमार राव, हिना के स्थानीय प्रशिक्षक

फुटबाल में लड़कियों के लिए बन रहा बेहतर माहौल
स्पोर्ट्स स्टेडियम के पूर्व फुटबाल प्रशिक्षक क्रांतिदेव यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि महिला वर्ग में अंडर-20 की यूथ टीम बनती है, जबकि पुरुष वर्ग में अंडर-21 की टीम बनती है।

हिना ने अपने खेल की बदौलत देश की टीम में स्थान बनाया है। एमपी इंटर कॉलेज कुर्मीपट्टी में फुटबाल खेल में माहौल सा बन गया है। यहां की कई महिला खिलाड़ी देश के अलावा विभिन्न लीग में खेल रही हैं। अन्य खेलों की अपेक्षा अभी महिला फुटबाल में कॅरिअर बनाने वालों की संख्या कम है। दस से 12 साल में इधर यह बदलाव देखने को मिल रहा है कि अब जिले की लड़कियां भी इस खेल में आगे आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed