फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   food security team taken 7 samples

खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सात नमूने

Sun, 31 Oct 2021 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
food security team taken 7 samples
खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सात नमूने
विज्ञापन

दिवाली त्योहार को लेकर जनपद में चल रहा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दिवाली त्योहार पर लोगों को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य तथा पेय पदार्थ कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को टीम ने दस स्थानों पर निरीक्षण किया। साथ ही सात नमूने लिए, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इस दौरान 22 हजार रुपये की खाद्य सामग्री को अधिग्रहीत किया गया।

डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर जनपद में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके मद्देजनर शनिवार को अभिहित अधिकारी रमेश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र, रंजन श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, मनीष मल्ल, अजीत त्रिपाठी व डॉ. सुभेष कुमार शहर के सीसी रोड रामनाथ देवरिया पहुंचे, जहां शुद्ध ब्रांड दूध के वाहन को रोका। टीम ने शुद्ध ब्रांड टोंड मिल्क का नमूना तथा शुद्ध ब्रांड होमोजेनाइज्ड मिल्क का नमूना विश्लेषण के लिए लिया। टीम ने शहर के मुख्य बाजार मोहन रोड में बैल कोल्हू के स्टॉकिस्ट बालाजी ट्रेडर्स के यहां बैल कोल्हू ब्रांड के सरसों तेल का नमूना तथा भगवती ट्रेडिंग कंपनी से नरिश ब्रांड देसी घी का नमूना लिया। इसके बाद टीम भाटपाररानी बाजार पहुंची, जहां मद्धेशिया स्टोर से शक्ति गोल्ड ब्रांड का राइस ब्रान एडिबल वेजिटेबल ऑयल का नमूना लिया। वहां उपलब्ध नौ गत्तो में रखा 43 किग्रा राइस ब्रान आयल मूल्य 6846.00 रुपये को मिसब्रेंडेड की आशंका में अधिग्रहीत किया गया और विक्रेता की अभिरक्षा में दिया गया। भाटपाररानी में ही चौरसिया ट्रेडर्स से मैदे का नमूना एकत्रित किया तथा मिसब्रांड की आशंका में 12 बोरी, छह सौ किग्रा मैदा, जिसका मूल्य 13800.00 रुपये को अधिग्रहीत कर विक्रेता के अभिरक्षा में दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed