फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Following the DM's orders, school officials took selfies during prayer meetings.

Deoria News: डीएम के फरमान पर विद्यालयों में अधिकारियों ने प्रार्थना सभा की ली सेल्फी

Wed, 13 May 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 13 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Following the DM's orders, school officials took selfies during prayer meetings.
- प्रत्येक दिन दो विद्यालयों की सेल्फी भेजना हुआ अनिवार्य
विज्ञापन

- छात्रों के डिजिटल अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों पर विभाग बना रहा दबाव
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने जनपद में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने दिशा में नया फरमान जारी किया है।जिसके तहत अब अधिकारियों को प्रतिदिन विद्यालयों के प्रार्थना सभा में पहुंचकर छात्रों व शिक्षकों के साथ सेल्फी लेकर भेजना है।बुधवार को जनपद के प्रत्येक विकास खंड क्षेत्र के विद्यालयों में पहुंचकर सेल्फी ली ग ई।जिसकी पूरे दिन चर्चा होती रही।
अब नई व्यवस्था के तहत जनपद के सभी बीईओ,जिला समन्यवक,एसारजी,एआरपी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी दूरस्थ के किसी एक परिषदीय विद्यालय में सुबह 7:30 बजे प्रार्थना सभा में पहुंचेंगे और सेल्फी लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट करेंगें। बीएसए द्वारा जिलाधिकारी को प्रत्येक दिन रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीयता है कि मंगलवार की शाम शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने नया मानक तय किया। इसको दूसरे दिन से ही अमल में लाया जाने लगा। शिक्षकों की उपस्थिति और पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रदेश स्तर से लेकर जनपद स्तर तक नित नए प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को प्रयेक विकास खंड क्षेत्र में अचानक विद्यालयों पर सेल्फी लेने पहुंचे अधिकारियों को देखकर हड़कंप मच गया। कुछ विद्यालय जहां 7:30 बजे बंद पाए ग ए वहीं कहीं-कहीं शिक्षक देर से पहुंचे। वहीं, कुछ शिक्षकों ने सूचना मिले ही अवकाश ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के डिजिटल अटेंडेंस के लिए विभाग ने कमर कस ली है।विभाग प्रधानाध्यापकों पर दबाव बना रहा है।बहुतेरे डिजिटल कार्यों में उलझे शिक्षक नित नए फरमान से हलकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed