फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fog remained till morning, followed by sunshine and pleasant weather.

Deoria News: सुबह तक छाया रहा कोहरा, धूप के बाद खुशनुमा हुआ मौसम

Fri, 16 Feb 2024 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Fog remained till morning, followed by sunshine and pleasant weather.
- बृहस्पतिवार को छाए घने कोहरे से वाहन चालकों को हुई परेशानी
विज्ञापन


-दोपहर में धूप हुई तो पार्क और छतों पर आनंद लेने पहुंचे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। इस कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम रही। मौसम में नमी के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई और ठंड भी महसूस की गई। सुबह 11 बजे के बाद बाद धूप हुई तो मौसम खुशनुुमा हो गया। लोगों ने पार्कों व छतों पर जाकर आनंद धूप सेका। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को भी सुबह व शाम हल्का कोहरा रहेगा, जबकि दोपहर में धूप होगी।

जिले में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि धूप होने के कारण अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह कोहरा के दौरान ठंड इतनी अधिक थी कि लोग जैकेट और टोपी और मफलर बांधकर घर से आफिस या अन्य जरूरी कार्यों के लिए निकले। हालांकि, तीन दिन पहले हुई बारिश के कारण शाम को ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जनपद में शुक्रवार को मौसम सुबह 10 बजे तक ज्यादा ठंडा रहा। भोर से लेकर सुबह तक घने बादल के साथ ही कोहरा भी छाया रहा। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। स्कूल जाने वालों को भी परेशानी हुई। सुबह 11 बजे के बाद बादलों के बीच सूर्य के दर्शन हुए तो आम से लेकर खास सभी को को सुखद अहसास हुआ,लेकिन शाम होते ही पुन: तापमान गिरने का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत विनोबा पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ.अरविंद कुमार ने बताया कि 18 से 22 फरवरी तक मौसम में परिवर्तन का दौर जारी रहेगा। उधर राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे समाप्त होगा। ऐसे में अब आसमान साफ होने की उम्मीद है। दिन में तापमान बढ़ेगा, लेकिन रात के पारे में गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed