फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fog in the morning and evening, westerly wind is troubling during the day

Deoria News: सुबह-शाम कोहरा, दिन में पछुआ हवा कर रही परेशान

Sun, 17 Dec 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 17 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Fog in the morning and evening, westerly wind is troubling during the day
देवरिया। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते ठंड और गलन बढ़ गई है। हालांकि शनिवार को तापमान में कोई गिरावट नहीं हुई, पिछले तीन दिनों यह अधिकतम 24 एवं न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। सुबह और शाम को कोहरा और दिन में धूप के बीच पछुआ हवा चलने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 16 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के और सक्रिय होने के चलते यह स्थिति बन रही है। आने वाले दिनों में तापमान और नीचे आएगा।
विज्ञापन

जनपदवासियों को शनिवार को भी पछुआ हवाओं ने परेशान किया। बढ़ती ठंड को देखते नगरपालिका की ओर से रोडवेज में 21 बेड का रैन बसेरा बनकर तैयार होने के बाद शनिवार को आम लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया गया। ईओ रोहित सिंह ने बताया कि रोडवेज के अलावा दूसरा रैन बसेरा मछलीहट्टा के पास नगरपालिका कॉंपलेक्स में बनाया गया है। रेलवे स्टेशन पर बनाने के लिए रेलवे प्रशासन से जगह मांगी गई है। परिसर में सुंदरीकरण का कार्य होने से इसमें बाधा आ रही है। हालांकि नगरपालिका की ओर से अब भी कहीं अलाव के इंतजाम नहीं किए जाने से लोगों ने खुद ही लकड़ियों का इंतजाम कर ठंड से बचाव किया।
विज्ञापन

आने वाले वाले दिनों में तेजी से नीचे आएगा तापमान
बीआरडी पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के डॉ. उदयभान ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो रही है। इससे मैदानी भागों में तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। अगले दो-तीन दिनों में मौसम और बदलेगा। पश्चिम से हवा चलने से तापमान कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed