फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fog affects public life, visibility is 25 meters

Deoria News: कोहरे से जनजीवन प्रभावित, 25 मीटर रही विजिबिलटी

Thu, 01 May 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 01 May 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Fog affects public life, visibility is 25 meters
देवरिया। बढ़ती ठंड के बीच शुक्रवार को पूरा जिला कोहर से लिपटा रहा। कोहरे के कारण विजिबिलटी भी 25 मीटर तक रही। इसकी वजह से सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार थम गई। कोहरा दिन में 11.30 बजे तक छाया रहा। वहीं तापमान कम होने से लोग घरों के अंदर ही रहे। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा छा रहा है। कोहरे के साथ क्षेत्र में ठंड भी बढ़ गई है। कोहरे की वजह से शहर का आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। विजिबिलिटी कम होने से सड़क पर कुछ दूरी तक ही वाहन नजर आने से वाहन चालकों को ड्राइविंग में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिले में दो दिन से तापमान आठ से नौ डिग्री रह रहा है। पिछले दो दिनसे सूरज के निकलने से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शहर शुक्रवार को दोपहर तक कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सड़क पर विजिबिलटी कम होने के चलते यातायात प्रभावित हुआ। दोपहर बाद धूप निकलने से कोहरा छट गया। लेकिन गलन से लोग ठिठुरते रहे। न्यूनतम तापमान करीब नौ डिग्री के आसपास पहुंचने की वजह से दिन भर ठंड रही।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह घने कोहरे के साथ हुई। सुबह तापमान करीब नौ डिग्री रहा, वहीं कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 25 मीटर तक जा पहुंची। इसका सबसे ज्यादा असर सड़क पर नजर आया। डिपर जलाने के बाद भी सड़कों पर गाड़ियां रेंग रही थीं। साढ़े ग्यारह बजे तक कोहरा छंटा। इसके बाद सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही कुछ बढ़ी। हालांकि अधिकांश लोग घरों में रजाई में दुबके रहे। जो बाहर भी निकले वो पूरी तरह से गर्म कपड़ों से लिपटे होने के बाद भी ठिठुरते नजर आए। शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे जगह-जगह अलाव जलाकर लोग राहत पाने की कोशिश करते नजर आए। जानकारों के मुताबिक, अभी आने वाले कम से कम दो-तीन दिन ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर वाहनों के पहिए रेंगते दिखाई दिए। कस्बे में जगह-जगह अलाव पर हाथ सेंकते दिखाई दिए। अधिकांश वाहन लाइट जलाकर निकलते दिखे। दूसरी ओर शुक्रवार सुबह अपने गंतव्य को जाने वाले रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंताजर में लोग ठिठुरते रहे। वहां शेड के नीचे लोग दुबक कर बैठे थे। वहीं बस स्टैंड पर शेड नहीं होने से लोग बाहर ही खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। ठंड और कोहरे के कारण गर्म कपडों में नजर आ रहे थे। फिर भी ठंड से ठिठुर रहे थे।
विज्ञापन

दो दिन बढ़ेगा तापमान
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह का कहना है कि घना कोहरे शनिवार तक छाए रहने की संभावना हे। रविवार को कोहरा कम रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान भी दो दिनों तक बढ़ने की संभावना है। उन्होंने आगे बताया कि दो दिन तापमान बढ़ने के बाद सोमवार से फिर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। पुरवा हवा चलने के कारण ऐसा हो रहा है। साथ ही घना कोहरा भी छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed