फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   flying scotte caught 2 lakh

Deoria News: उड़न दस्ता टीम ने पकड़े दो लाख रुपये

Thu, 16 May 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 16 May 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
flying scotte caught 2 lakh
सेमरौना पुल पर जांच के दौरान युवक से मिला रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव में वाहन चेकिंग के दौरान उड़न दस्ता टीम ने मंगलवार की रात दो लाख रुपये पकड़े। नगर के सेमरौना पुल से एक युवक के पास से रुपये बरामद किए। पूछताछ में युवक रुपये के बारे में स्पष्ट नहीं बता पाया। लोग चुनाव में पकड़े गए रुपये को हवाला कारोबारी का होने की आशंका जता रहे हैं।
मंगलवार की रात करीब 11 बजे उड़न दस्ता टीम के प्रभारी बीईओ विनय शील मिश्र के नेतृत्व में टीम रुद्रपुर नरायनपुर मार्ग स्थित सेमरौना पुल पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक युवक बाइक से घर लौट रहा था। जांच के दौरान उसके पास से दो लाख रुपये नकद बरामद हुए। जांच टीम द्वारा पूछे जाने पर वह रुपये के बारे में ठीक ढंग से नहीं बता पाया। पूछताछ में युवक की पहचान पचमा गांव निवासी अजीत यादव के रूप में हुई। टीम ने रुपये को जब्त कर रात में कोतवाली में सूचना देने के बाद बुधवार की सुबह कोषागार में जमा कराया। युवक के पास से बरामद रुपये को लोग हवाला कारोबारी का धन होने की बात बता रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो चुनाव में हवाला कारोबारियों के जरिए गांवों में रुपया भेजे जाने की संभावना है। इस बाबत एसडीएम रत्नेश तिवारी ने कहा कि उड़न दस्ता टीम द्वारा पकड़े गए रुपये की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। रुपये को लेकर कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed