फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fluctuations in weather are dangerous for health...be alert

Deoria News: सेहत के लिए खतरनाक है मौसम का उतार-चढ़ाव...सतर्क रहें

Tue, 26 Dec 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 26 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fluctuations in weather are dangerous for health...be alert
देवरिया। इस बार दिसंबर माह का अंतिम सप्ताह विशेषज्ञों को हैरान कर रहा है। दिन में तेज धूप के चलते लोग गर्म कपड़ों से परहेज कर रहे हैं। वहीं रात में तापमान कम हो जा रहा है। डॉक्टर मौसम में इस तरह के उतार-चढ़ाव को सेहत के लिए खतरनाक बता रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण यह स्थिति है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, कम ठंड से मौसमी फसलें प्रभावित होंगी।
विज्ञापन

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 एवं न्यूतनम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम 27 और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया था। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी के बावजूद सोमवार को दिन में खिली धूप में लोग हल्के कपड़ों में बाहर निकले। हालांकि शाम होते-होते तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

संत विनोबा पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में उम्मीद के मुताबिक ठंड नहीं पड़ रही है। कोहरा भी कम गिर रहा है। हवा की गति भी अभी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहत का रखें ख्याल, लापरवाही पड़ सकती है भारी

मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. विजय गुप्ता ने बताया कि सेहत के दृष्टिकोण यह मौसम खतरनाक है। कभी गर्मी तो कभी ठंड की वजह से सतर्कता जरुरी है। सांस के मरीजों, बुजुर्गों, बच्चों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। हॉर्ट अटैक के मरीज सतर्कता बरते।---

गेहूं व अरहर की फसल पर पड़ेगा विपरीत प्रभाव
कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना भाटपाररानी के प्रभारी डॉ. मान्धाता सिंह ने बताया कि तापमान में अचानक वृद्धि से गेंहू के पौधे का विकास तथा उत्पादन पर प्रभाव पड़ेगा। गेंहू के कल्ले नहीं निकल पाएंगे। इसके अलावा अरहर के पौधे में इस समय फूल लग रहा है। ऐसे में आगे जब ठंड पड़ेगी तो फूल गिर जाएंगे, इससे उत्पादन प्रभावित होगा। किसान गेंहू की सिचाई करने में देर न करें तथा केंद्र से संपर्क कर दवा आदि का छिड़काव करें। आलू व मटर के लिए यह मौसम ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed