फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Floods of faith flooded in the procession.

Deoria News: शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब... पुष्पवर्षा भी हुई

Tue, 15 Jul 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 15 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Floods of faith flooded in the procession.
टनी शोभायात्रा के दौरान शामिल महिलाएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। श्रावण मास के पहले सोमवार को नगर शिवभक्ति में डूब गया। भोलेनाथ के भक्तों का सैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोषों से आसमान गुंजायमान हो उठा। नगर में भगवान शिव व अन्य देवी-देबताओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे इलाके को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।
शोभायात्रा जलपा माता मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ऐतिहासिक जंगली बाबा स्थान तक पहुंची, जहां भक्तों ने जलाभिषेक किया। पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा में भगवान शिव, माता पार्वती, श्री गणेश, नंदी और अन्य देवी-देवताओं की सुंदर व मनोहारी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रथों पर सजे झांकी दलों की प्रस्तुति देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवभक्त कांवड़ियों ने ढोल-नगाड़ों और शिव भजनों पर थिरकते हुए अपनी भक्ति का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा में भव्यता और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, मण्डल अध्यक्ष रोहित मिश्र, अजित सिंह, दीपक वर्मा, नवीन कुमार गुप्त, रमेश चंद्र वर्मा, अशोक गुप्त भोला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग शामिल हुए।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही। पुलिस व नगर पंचायत की ओर से यातायात और शांति व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। रास्ते भर जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल, जलपान की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने जंगली बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन कर परिवार व समाज की सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed